लघु उद्योग भारती सरना डूंगर इकाई द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया। तिरंगा रैली दोपहिया एवं चौपाहियां वाहनों पर तिरंगे लगाकर देशभक्ति गाने बजाते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई सरना चौक पर पहुंची। इसके बाद लघु उद्योग भारती एवं रीको के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण एवं एक पेड़ मां के नाम व एक पेड देश के नाम के तहत पौधरोपण किया। सरना इकाई के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन-बान और शान को बनाए रखना व उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा है।
इस मौके पर रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जयपुर (उत्तर) के के कोठारी, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अग्रवाल, डिप्टी सुरेंद्र सिंह राणावत, करधनी थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह व समस्त थाना स्टाफ, कल्याण सहाय सैनी, जेईएन विद्युत विभाग लक्ष्मी सैनी लघु उद्योग भारती सरना ईकाई के महासचिव पवन झालानी, झावरमल चौधरी, कप्तान सिंह चौधरी, प्रवीण बँका, श्रवण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामप्रताप सैनी, रमन मास्टर, राजेश पटावरी एवं सरना डूंगर के समस्त उद्यमी उपस्थित रहे।