स्माल स्केल इंडस्ट्री की समस्याओं पर विचार-विमर्श

August 21, 2023


लघु उद्योग भारती फगवाड़ा शाखा की जनरल मीटिंग शाखा अध्यक्ष पंकज गौतम की अगुआई में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी कम नगर निगम कमिशनर डा. नयन जस्सल शामिल हुई जबकि विशेष अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष पंजाब अशोक सेठी व लुधियाना से बीएनआइ के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान स्माल स्केल इंडस्ट्री को दरपेश समस्याओं पर चर्चा के अलावा डा. नयन जस्सल को फगवाड़ा शहर में लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया गया।

संस्था के सदस्यों ने एडीसी डा. जस्सल को बताया कि शहर के कई इलाकों में जलभराव और सीवरेज की समस्या है।

इसके अलावा अर्बन अस्टेट के द्वार पर कूड़े का डंप बिमारियों को निमंत्रण दे रहा है। ईएसआइ अस्पताल के सामने और शहर के अन्य क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण की समस्या को भी निगम कमिशनर के संज्ञान में लाया गया।

निगम कमिशनर डा. जस्सल ने सभी समस्याओं के शीघ्र व उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रकट किया। समाज सेवी संस्थाओं से निगम के पार्कों को अडाप्ट करने का आह्वान किया व साथ ही शहर को साफ सुथरा बनाये रखने में संभव सहयोग की अपील की। बैठक के अंत में शाखा अध्यक्ष पंकज गौतम ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया।

मुख्य अतिथि को संस्था की तरफ से सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पुनीत गुप्ता सचिव फगवाड़ा, मुखिन्द्र सिंह, सुबोध सोबती आईपी खुराना, चन्द्रशेखर गुप्ता, हरभजन सिंह लक्की, सुरिन्द्र चावला, रमेश कुमार अग्रवाल, गुलशन मनचंदा, राजिन्द्र सौंधी, नवीन अग्रवाल, पवन कालड़ा, मुकेश गोयल, कंचन गोयल, मंजीत सिंह मक्कड़, विजय सिंगला, मोहिंदर सेठी, प्रदीप अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please