शहर के रामलीला मैदान में आयोजित हुए पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र एवं नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती की ओर से अपने उत्पादों का बेहतर प्रदर्शन करने वाले हस्तशिल्पियों एवं आर्टिजन को सम्मानित किया गया। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्सव मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया कि हस्तशिल्पी एवं आर्टिजन के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए गए, जिसमें हस्तशिल्प श्रेणी में रामरख को प्रथम, अंजू जैन को द्वितीय, डूंगर राम प्रजापत को तृतीय और सुरेश चौहान को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं एमएसएमई श्रेणी में सुदर्शन स्टोन को प्रथम, बैल आर्ट इंडिया को द्वितीय, कनिष्क एल्युमिनियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को तृतीय और काजू कतली वाला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। राजकीय संस्थानों में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय को प्रथम, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को द्वितीय, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान को तृतीय एवं भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन करने वाले हस्तशिल्पियों का भी सम्मान किया गया जिनमें गेनाराम मेघवाल सालावास को प्रथम, महादेव प्रजापत को द्वितीय, पीराराम को तृतीय एवं मोइनुद्दीन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेहतर हस्तशिल्प स्टॉल्स की श्रेणी में आबू एग्रो प्रोडक्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को प्रथम, सूर्यनगरी कढ़ाई क्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को द्वितीय, अलसी राम को तृतीय एवं गोरखाराम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वहीं एमएसएमई स्टॉल्स की श्रेणी में थार जैविक फॉर्म को प्रथम और बैग्स एन बैग्स महेंद्र भंसाली को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्वयंसेवी व सरकारी संस्थाओं का भी सम्मान किया
मेला मुख्य समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया कि मेले में सक्रिय भागीदारी निभाने पर लायंस क्लब, गौ संवर्धन आश्रम मोकलवास, निखार शिक्षा समिति, भारत विकास परिषद, स्वावलंबी भारत अभियान, विश्व संवाद केंद्र और ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन को भी सम्मानित किया गया। उत्सव सहसंयोजक सत्येंद्र दूगड़ में बताया कि नगर निगम दक्षिण, जेडीए, रीको, पॉल्यूशन विभाग, भारतीय डाक विभाग, उद्यान विभाग, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान फायर सर्विस डिपार्टमेंट, एस आईडीबीआई, आरएसएलडीसी, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, अंध विद्यालय कमला नेहरू नगर, आरएमजीबी, नाबार्ड, एपीसीएच, विकास आयुक्त हस्तशिल्प, केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, केंद्रीय पर्यटन विकास बोर्ड, बीएसएनएल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आईटीआई जोधपुर, एफडीडीआई, आफरी और काजरी विभाग का भी सम्मान किया गया।