लघु उद्योग भारती के 31वें स्थापना दिवस पर 3 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत महिला इकाई जोधपुर महानगर की ओर से उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं का सम्मान किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने स्वागत करते हुए बताया कि इकाई द्वारा 3 दिन में अधिकतम सदस्य वृद्धि दिवस, सम्मान समारोह और सेवा कार्यों का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन की छाया में हम सब उद्यमी राष्ट्रहित, उद्योग हित को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्यनशील है। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि महिला उद्यमिता एवं उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के क्षेत्र के किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी।
इन महिलाओं का किया सम्मान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का स्मृति चिन्ह व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया, जिसमें डॉ. सीमा शर्मा, पूजा सुराणा, प्रीति गुर्जर, निधिसिह, रुचिका लीला, सिद्धि जौहरी, चारवी अग्रवाल, मुक्ता माथुर, उषा गर्ग, पूजा सुराणा, बिंदू टाक, शारदा पूनिया, शिल्पा नेगी, निरूपा पटवा, सुमित्रा लीला, नीतू विधानी, दिव्या डंडवानी, भगवती भाटी, स्नेहा भण्डारी, कविता श्रीवास्तव, ज्योति प्रजापत, योगिनी इन्दु, प्रीति गोयल, भावना जोशी, रश्मि चौहान, तेजकंवर सांखला, अंजली चेनानी, रेणु भधरार, पूनम पोहानी, ऋचा अग्रवाल, हर्षिता सोनी शामिल थे।