लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में उद्योग विकास को गति देने हेतु भवानीमंडी में MSME–RAMP कार्यशाला

March 26, 2026

भवानीमंडी में लघु उद्योग भारती इकाई के तत्वावधान में, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र झालावाड़ एवं पी डी कोर लिमिटेड के सहयोग से MSME–RAMP कार्यक्रम के अंतर्गत “तकनीकी उन्नयन (TUP)” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 25 मार्च 2026, बुधवार को होटल नक्षत्र, भवानीमंडी में आयोजित हुई, जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान तकनीकी उन्नयन, “एक जिला एक उत्पाद (ODOP)”, ऊर्जा ऑडिट तथा विभिन्न सरकारी सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही MSME–RAMP योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों पर भी विशेषज्ञों ने विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञों द्वारा उद्योगों में ऊर्जा लागत कम करने एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए गए, जिससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय में सुधार हेतु उपयोगी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए।

जयपुर से आए पी डी कोर लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी उन्नयन अपनाकर उद्योग अपनी लागत को कम कर सकते हैं और ऊर्जा दक्षता के माध्यम से प्रतिस्पर्धात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतपाल सिंह एवं इकाई संरक्षक कमल सुरेका ने की। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, प्रमोद नागौरी, अरुण गर्ग, सौरभ बंसल, जसविंदर सिंह होरा, रविन्द्र पाल सिंह, गोविंद भराडिया, दिनेश जैन, भारत सिंह, विनोद मित्तल, मनोज अग्रवाल, वीरेंद्र पाल सिंह, अजय पाल सिंह छाबड़ा, राजेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र जायसवाल, गोरधन नागर, विनय माहेश्वरी, बृजेश खंडेलवाल, सीए अमित राठी, सीए यश नाहर, सीए महक गुप्ता, कमल गुप्ता, हेमंत सोनी, दीपक गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, महेश ठेकेदार, चित्रपाल सिंह, सुखमन होरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में इकाई अध्यक्ष सीए प्रकाश गुप्ता ने सभी उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता हेतु सभी को प्रेरित किया।

आनंद भराडिया, सचिव

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please