पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में 200 से अधिक स्टॉलें हुई आरक्षित
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष व उत्सव के मुख्य समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 के लिये स्टॉल आरक्षण जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर मे प्रारम्भ किया गया है। पहले दिन पारदर्शिता के साथ लॉटरी के माध्यम से 200 स्टॉलों का आरक्षण हुआ। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक एस एल पालीवाल ने बताया कि बुकिंग स्थल पर उद्यमियों और हस्तशिल्पियों की भारी भीड़ रही। लॉटरी के माध्यम पारदर्शी तरीके से स्टॉल आरक्षण प्रारम्भ किया गया। इच्छुक आवंटियों मे राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा कश्मीर, दिल्ली उतरप्रदेश हरियाणा, उतराखण्ड आदि राज्यों के कारोबारी भी है। राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केन्द्रीय उन विकास बोर्ड, विकास आयुक्त हस्तशिल्प नाबार्ड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जैसे राजकीय संस्थानों ने भी अपने हस्तशिल्पियों के लिये डोम आरक्षित करने में रूचि दिखाई है। स्टॉल आवंटन नोडल एजेन्सी लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ ताकि स्टॉलधारको को असुविधा न हो।

