News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक हुई

October 14, 2024

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ इकाई की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को मार्बल एरिया में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के सानिध्य में हुई बैठक में इकाई सचिव अनिल मूंदड़ा ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा निवेश प्रोत्साहन के लिए आगामी 11 दिसंबर को आयोजित किए जा रहे एमएसएमई कॉन्क्लेव के लिए लघु उद्योग भारती को नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने एमएसएमई कॉन्क्लेव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महापौर डॉ. सौम्या ने किया स्वयं सिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उ

October 14, 2024

नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरुवार को लघु उद्योग भारती सांगानेर महिला इकाई की ओर से आयोजित स्वयं सिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन किया। नगर निगम ग्रेटर ने भी इस प्रदर्शनी में स्टॉल लगाई है, जिसमें महापौर ने पुराने कपड़े, पुराने जूते आर.आर.आर. सेंटर पर जमा करवाए। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से जयपुर में पहली बार इको फ्रेंडली स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यह 12 अक्टूबर तक मानसरोवर सामुदायिक केन्द्र, सिटी पार्क के सामने मुख्य सड़क पर आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में मंच पर सजा बैकड्रॉप भी बम्बू से बना हुआ था और चारों तरफ की सजावट आर.आर.आर., रिड्यूस, रीसाइकिल और रिक्रिएट पर आधारित थी। पुराने ट्रक, कार, साइकिल, आदि को सोफे मेज के रूप और टायर को फ्लावर पॉट के रूप में प्रदर्शित करना मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आर. आर. आर., रिड्यूस, रीसाइकिल और रिक्रिएट की थीम पर पूरे आयोजन स्थल को सजाया गया है।

स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत कायक्रम का आयोजन हुआ

October 14, 2024

एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम) मिनिस्ट्री और राष्ट्रीय हैंडलूम व हेंडीक्राफ्ट के संयुक्त तत्वाधान में 6 सप्ताह का उद्यमिता विकास का कार्यक्रम दुर्गा श्री क्रिएशन द्वाराकिया गया, जिसका सम्पूर्ण आयोजन ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक राजेश जागीरदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समीर मुंदड़ा की उपस्थिति रही । समीर मुंदड़ा ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को उद्योग की ओर जुड़ने व घरेलू उद्योग प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ की महिला व ग्रहणी महिलाओं को लघु उद्योग भारती देवास महिला इकाई संयुक्त सचिव राधिका मुंदड़ा व सुसनेर महिला इकाई उपाध्यक्ष सायली देशमुख द्वारा हस्त कला का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त आयोजन से पूर्व दुर्गा श्री क्रियेशन के तत्वाधान में सायली देशमुख द्वारा 50 महिलाओं का एम एस एम ई मिनिस्ट्री में पंजीयन करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में एमएसएमई मिनिस्ट्री द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया तथा कलस्टर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सुसनेर इकाई अध्यक्ष पीरूसिंह कांवल, उपाध्यक्ष शिवनारायण विश्वकर्मा, प्रेमसिंह ट्रेलर, ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय तिवारी, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी लघु उद्योग भारती मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार ने दी।

लघु उद्योग भारती ने एमएसएमई कॉन्क्लेव की तैयारी की शुरू

October 14, 2024

दिसंबर में तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से प्रदेश में निवेश का वातावरण बन रहा है। न केवल विदेशी कंपनियों बल्कि प्रवासी राजस्थानियों में भी इसे लेकर अच्छा उत्साह है क्योंकि बरसों बाद उन्हें भी अपनी मातृभूमि पर निवेश करने और इससे जुड़ने का अवसर मिल रहा है और इसके जरिए वे यहां रोजगार सृजन का काम कर पाएंगे। ये कहना है सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए समर्पित अखिल भारतीय गैर सरकारी संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा का। वे बुधवार को संगठन के जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय सेवा सदन में राज्य स्तरीय मंथन बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्किल्ड युवा प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के अथक और ईमानदार प्रयासों से निति रूप से इस बार निवेश धरातल पर साकार रूप ले सकेगा। ओझा ने बताया कि तीन दशकों के उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय इस इन्वेस्टमेंट समिट के अंतिम दिवस 11 दिसंबर को एमएसएमई कॉन्क्लेव आयोजित करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है जो संगठन और समस्त लघु उद्यमियों के लिए गौरव की बात है।

एलयूबी राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक ने बताया कि सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में इटली में आयोजित विश्वस्तरीय स्टोन फेयर में लघु उद्योग भारती की स्टॉल लगाई गई जिसके माध्यम से इटली और वहां भाग ले रही कई विदेशी कंपनियों को भी राजस्थान में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने बताया कि प्रदेश भर से 5 हजार से अधिक एमएसएमई सेक्टर में कार्यरत उद्यमी इस कॉन्क्लेव में सहभागिता करेंगे।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की भेट

October 9, 2024

अकोला-लघु उद्योजक व व्यापारीयो के सेवाकार्य मे सक्रिय लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सें भेट कर उन्हे औद्योगिक समस्या एवं विकास की जानकारी दी. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का शासकीय विश्राम गृह में आगमन चाल ज्ञान जाचक प्रास्तविक डॉ अनिल तोष्णीवाल हुवा. इस समय उनसे पदाधिकारीयो ने मुलाकात कर औद्योगिक विषयपर चर्चा की. लघु उद्योग भारती ने राज्यपाल राधाकृष्णन का ध्यान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बार बार नीतियों में बदलाव करने से कृषि क्षेत्र अतिआवश्यक वस्तु, में काम करनेवाले उद्योगों पर होनेवाले असर की ओर आकर्षित किया. इस समय कृषि क्षेत्र, अतिआवश्यक वस्तु से सम्बंधित नीति निर्धारण में उद्योगों का ध्यान रखने और नीति निर्धारण पूर्ण एक फसल वर्ष के लिए करने एवं मैत्री अधिनियम, राइट टू सर्विस के तहत की जा रही शिकायतो का जल्द से जल्द निर्णय लेने का अवाहन इस भेट वार्ता मे कर उन्हे उक्त आशय का निवेदन सौपा. इस समय लघु चंदाराणा, अमित सराफ आदी पदाधिकारी उपस्थित थे.

एक दिवसीय उद्यम जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न

October 9, 2024

सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे बीएल मेडिकल सेंटर एमएस रोड मुरैना ऊपर बने हॉल में मिनिस्ट्री ऑफ़ MSME तथा नेशनल काउंसिल ऑफ हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट द्वारा आयोजित एक दिवसीय उद्यम जागरूकता प्रोग्राम का उद्घाटन सत्र zoom मीटिंग पर मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित किया गया। मिनिस्ट्री द्वारा मुरैना जिले में कराने का दायित्व लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना को दिया गया। जिसमें प्रथम सत्र में ऑनलाइन जूम मीटिंग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा वह कैसे उद्यमी बन सकती है इसके बारे में जानकारी दी। मिनिस्ट्री द्वारा बताया गया कि महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिए जाएंगे, जिससे वहाँ आत्मनिर्भर बन सके और अपना व्यवसाय चालू कर सके तथा दूसरे सत्र में महिलाओं से विभिन्न ट्रेनिंग कोर्स के लिए निःशुल्क फॉर्म भरवाए गए। इसके अंतर्गत एक ट्रेनिंग के अंदर 25 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग कोर्स के अंतर्गत झूट से बने आइटम, भगवान की पोशाक, सिलाई, कढ़ाई सिखायी जाएगी। यह ट्रेनिंग छह हफ्ते तक चलेगी। इस प्रोग्राम के अंतर्गत महिला इकाई के अध्यक्ष मीना गुप्ता, कमलेश सिंघल, सुनीता बाँदिल, नीरू गुप्ता, वंदना भदौरिया, कामिनी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने मनाया स्थापना दिवस, पोस्टर का विमोचन किया

October 9, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने दिल्ली रोड स्थित चैंबर भवन में अपना स्थापना पहला दिवस मनाया। इस दौरान संगठन की ओर से 17,18 व 19 अक्टूबर हो आयोजित होने वाली स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी के पोस्टर का – विमोचन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व लघु उद्योग भारती के प्रांत संयुक्त महासचिव संदीप गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने की। महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव ने लघु उद्योग भारती का परिचय दिया। जिसमें वर्तमान में 130 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महासचिव अलका सिंह ने इकाई द्वारा किए गए सामाजिक कार्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जैसे प्रताप स्कूल में 227 स्वेटरों का वितरण, राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह को वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा मदर्स डे पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन रूपाली गुप्ता ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में हैंडीक्राफ्ट, फैशन, लाइफ स्टाइल होम डेकोर, पेंटिंग ज्वैलरी, आर्गेनिक प्रोडक्ट की स्टॉल्स लगेंगी। प्रतिभागियों का एक लक्की ड्रा भी निकल गया। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण मेदांता हॉस्पिटल द्वारा फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर, राम दरबार जानकी महाआरती, रामायण पर आधारित फैशन शो, बिजनेस सेमिनार, लकी ड्रॉ कूपन व निशुल्क मेहंदी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के सचिव अमित श्यामसुखा, लघु उद्योग भारती के महासचिव शशांक झालानी, कविता सैनी, विशु महावर, आस्था शर्मा, मनीषा यादव, शिवानी शर्मा, रूबी सुराणा, सूची गुप्ता, वंदना भाटिया, रुचि सोड़ी आदि उपस्थित थे।

व्यापारियों ने खाता सीज करने का विरोध किया

October 7, 2024

लघु उद्योग भारती अलीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल के साथ वाणिज्य कर कार्यालय तालानगरी में जीएसटी अधिकारियों से मिला। बकाया होने पर व्यापारियों का खाता सीज करने पर आपत्ति जताई।

पदाधिकारियों ने कहा कि अगर किसी व्यापारी का कुछ भी बकाया है, तो उसका बैंक खाता सीज करना गलत है। तरुण सक्सेना ने कहा कि गूलर रोड स्थित एक कारोबारी का मामूली बकाया के लिए खाता सीज कर दिया।

बिना जानकारी के इस तरह की कार्रवाई गलत है। इस पर उपायुक्त राज्य कर मनीष गुप्ता ने खाते को चालू कराने के आदेश दिए। सहायक आयुक्त राज्य कर अरुनेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से विभाग को रोजाना दो हजार खातों को सीज करने के आदेश मिले हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महामंत्री योगेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

बैंक खाते कुर्क करने से व्यापारी नाराज

अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी की अध्यक्षता हुई। इसमें जीएसटी अधिकारियों द्वारा बिना किसी सूचना के गलत मांग दर्शा कर बैंक खाते कुर्क करने पर नाराजगी जताई गई। माहेश्वरी ने राज्य जीएसटी आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को फोन पर मामले से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिना सूचना के अब कोई वसूली आदेश जारी नहीं किया जाएगा। संवाद

नमूने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न

अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खाद्य पदाथों के नमूने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है। महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्षीय ने कहा कि सैंपलिंग से व्यापारियों में दहशत है। कहा कि चचों की बदबू की शिकायत पर भी बालों को परेशान किया जा रहा है। जबकि बदबू अवैध क

महावीर चौपड़ा का रेलवे परामर्शदात्री समिति में चयन

October 7, 2024

जोधपुर लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा को रेलवे की परामर्श समिति में सदस्य चुना गया। इनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए रहेगा। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि महावीर चौपड़ा को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में सदस्य के रूप में चुना है। प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि जोधपुर से अहमदाबाद के बीच चलने वाली किसी भी एक ट्रेन मे एक कोच मेडिकल आईसीयू और श्रद्धालुओं के लिए जोधपुर से गांधीधाम, मथुरा व अहमदाबाद से मुंबई तक सीधी ट्रेन चलाने, निर्यातकों के लिये कंटेनरों की संख्या बढ़ाने, जोधपुर मे रैंक तोलने के लिए और प्लेटफॉर्म पर जरूरी सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास करूंगा।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please