News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती का अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन आज होगा आयोजित

July 23, 2024

लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में स्थानीय रूप रजत विहार में पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, बालोतरा जिले में कार्यरत इकाईयों के पदाधिकारियों का अभ्यास वर्ग रविवार को आयोजित होगा।

लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल के महासचिव विनय बम्ब ने बताया रविवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होने वाले इस अभ्यास वर्ग में 250 से ज्यादा उद्यमी भाग लेंगे। इस अभ्यास वर्ग में लघु उद्योग भारती संगठन का विस्तार कैसे हो, सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग किस प्रकार से बढे, उद्योगों की समस्याओं का केन्द्र और राज्य सरकार के साथ संवाद कर कैसे निस्तारण हो, इस पर चर्चा की जाएगी। अभ्यास वर्ग में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड, प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा एवं जोधपुर अंचल के अध्यक्ष महावीर चोपड़ा रहेंगे। शाम 4:00 बजे वृहद स्तर पर उद्यमी सम्मेलन का आयोजन रखा गया है, जिसमें लगभग 1,000 उद्यमी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह, उद्योग एवं खेल राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, सांसद पी.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पार्ख एवं रूप रजत सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा अतिथि रहेंगे। इस उद्यमी सम्मेलन में उद्यमियों के साथ संवाद कर किस प्रकार से उद्योगों का विकास हो एवं किस प्रकार की नीतियां बने जिससे उद्योगों का विकास हो इस पर चर्चा की जाएगी।

रीको झुंझुनू में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

July 22, 2024

लघु उद्योग भारती झुंझुनू एवं लायंस क्लब झुंझुनू के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार प्रातः 9:00 बजे पर्यावरण बचाने एवं झुंझुनू हरा भरा हो के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन केडिया हैंडीक्राफ्ट रीको इंडस्ट्रियल एरिया झुंझुनू में प्लॉट नंबर जी-257 से जी- 260 में किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको अजीत द्विवेदी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रीको कृष्ण कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के उद्योग प्रसार अधिकारी शुभकरण थालोर उपस्थित थे जिनका लायंस क्लब झुंझुनू एवं लघु उद्योग भारती झुंझुनू की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में दोनों संस्थाओं का वृक्षारोपण के लिए आभार व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया गया।

स्वागत उद्बोधन लघु उद्योग भारती अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल ने दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सस्थां पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, कोषाध्यक्ष संजय टीबडा, संरक्षक नेमी अग्रवाल, लायंस क्लब झुंझुनू अध्यक्ष डॉ बबीता कुमावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, जॉन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, पूर्व सचिव शिवकुमार जांगिड़, पूर्व कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़ एवं पीआरओ डॉक्टर डीएन तुलस्यान सहित दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी आगुंतको का आतिथ्य आयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक केडिया हैंडीक्राफ्ट के सुरेंद्र केडिया ने किया।

ओव्हरब्रिज बनाने को लेकर रखी मांग लघु उद्योग भारती इकाई के सदस्य ने दिया ज्ञापन

July 22, 2024

नव गठित पांढुर्णा जिले का गठन हुए लगभग एक वर्ष पूरा होने को है, लेकिन वर्तमान में नवीन उद्योग हेतु पर्याप्त जगह को उद्योग के संसाधन होने वाली सुविधाओं का काफी अभाव है, जिसके चलते गुरुवार को लघु उद्योग भारती इकाई पांढुरना के सभी सदस्यों ने जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा से मुलाकात करने हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने जिला स्तरीय नवीन ओग्योगिक क्षेत्र हेतु पर्याप्त जमीन आवंटित करने कि मांग कि है जिसमे कि बिजली, पानी, सड़क व अन्य सुविधाएं प्राप्त हो एवं लघु उद्योग भारती इकाई के लिए कार्यालय हेतु नजूल या अन्य भूमि आवंटित करने की मांग कि है।

लघु उद्योग भारती इकाई द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत कराया, जिसमे उन्होंने बताया कि कलमगांव ओग्योगिक क्षेत्र में पहुंच हेतु पांढुर्णा अमरावती मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन पांढुर्णा से बाहर निकलते ही अमरावती रोड पर रेलवे फाटक लगता है जो की रेलगाड़ीयो के अत्यधिक परिवहन होने से फाटक काफी समय तक बंद रहता है।

जिससे विकास में काफी बाधाएं उत्पन्न होती है जिस कारण रेलवे फाटक पर यथाशीघ्र ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने कि मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय पीयूष चोलेरा, नितिन बेहुने, चंद्रशेखर कोल्हे, श्याम बत्रा, सुधीर जुननकर, विष्णु कलम्बे, प्रकाश शाह, पिंटू बारई, लोकेश सतीजा, प्रकाश नानकानी अन्य सभी उपस्थित रहे।

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने व राष्ट्र की प्रगति के लिए यह एक छोटी पहल

July 22, 2024

लघु उद्योग भारती, दुमका, जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडेन गैस) एवं भगवान बिरसा दिव्यांग समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को श्री अग्रसेन भवन, में भगवान महावीर विकलांग समिति, रांची के सौजन्य से दिव्यांगों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं उनके बीच उपकरणों का निशुल्क वितरण किया गया। निःशुल्क वितरण शिविर का उद्घाटन लघु उद्योग भारती दुमका शाखा के संरक्षक इंजीनियर के एन सिंह, अध्यक्ष मानिक चंद माहेश्वरी, सचिव मनोज सिंघानिया, कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल जिला ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोन साह, श्री अग्रसेन भवन के सचिव राजेश मोदी एवं बिरसा दिव्यांग समिति के नीतेश कुमार, प्रीतम कुमार एवं बलदेव राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। अपने संबोधन में लघु उद्योग भारती के सचिव मनोज सिंघानिया ने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज एवं राष्ट्र की प्रगति के साथ कंधे से कंधे मिलकर चलने के लिए लघु उद्योग भारती ने एक छोटा सा प्रयास किया है। सिदो कान्हू विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने दृष्टि बाधितों के उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय खोलने की जरूरत पर बल दिया एवं ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज साह ने आने वाले समय में दिव्यांगों की सहायता के लिए हर संभव मदद एवं आगे और भी शिविर लगाने की जरूरत बताई। इस अवसर पर लगभग 170 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया एवं उन्हें अगले 15 दिनों के बाद निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे इनमें कटे अंग, दृष्टि बाधित को छड़ी, कान की मशीन, पैर, हाथ के लिए उपकरण आदि सभी की सूची के अनुसार तैयार कर। निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। इन सभी दिव्यांगों का परीक्षण रांची से आए विशेषज्ञ डॉ एच के साहू एवं उनके सहायक रंजन कुमार ने किया। संघ के पदाधिकारियों द्वारा कई महिला विकलांगों को वाकर दिया गया। इस सेवा शिविर को सफल बनाने हेतु मनोज मोदी, राकेश सिंघानिया, रितेश मेहरिया, बिरसा दिव्यांग समिति के डमरू धर, काशीनाथ राय, विवेक आदि मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती का अभ्यास वर्ग 13 अगस्त से

July 22, 2024

लघु उद्योग भारती चित्तौड़गढ़ प्रांत की आठ इकाइयों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 13 अगस्त से बांसवाड़ा में होगा। यह निर्णय प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक विकासराज के सानिध्य में गुरुवार को आयोजित संगठन की बैठक में किया गया। सचिव रणजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अभ्यास वर्ग में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, आसपुर, चित्तौड़, निम्बाहेड़ा, प्रतापगढ़ सहित आठ इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में अध्यक्ष मनोज माथुर, महेश उपाध्याय, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रवीण पंचाल, विक्की उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए।

कृषि आधारित औद्योगिक समस्याओं का हो समाधान, लघु उद्योग भारती ने सीएम को भेजा ज्ञापन

July 22, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा कृषि आधारित उद्योगों की समस्याओं के निवारण नवभारतन्यूज हेतु सीएम भजनलाल को ज्ञापन भेजा गया है। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष हर्ष कंसल ने बताया कि ज्ञापन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना काल में कृषि जिंसो पर किसान कल्याण सेस 1 प्रतिशत लगाया गया था जोकि कोरोना काल बीत जाने के कितने समय के बाद भी यथावत जारी है, जिसे शीघ्र हटाने का आदेश जारी हो। इसी तरह प्रदेश में कृषि जींस दलहन पर मंडी शुल्क 1.60 प्रतिशत और आड़त 2.25 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई है जबकि हमारे पड़ोसी राज्यों में ये शुल्क या तो है ही नहीं अगर कहीं पर है भी तो वो नहीं के बराबर है अतः मंडी शुल्क को खत्म और आड़त शुल्क को कम किया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों का ज्ञापन में उल्लेख किया गया है।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की औद्योगिक विषयों पर मुलाकात

July 19, 2024

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री आवास भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी द्वारा यह बताया गया कि सर्वप्रथम संगठन द्वारा निवेश अनुदान राशि को डीबीटी के माध्यम से उद्यमियों के खाते में ट्रांसफर करने के लिए राज्य शासन का बहुत बहुत आभार व्यक्त कियाए एवम देवास में होने वाले 3 दिवसीय आयोजन का आमंत्रण मुख्यमंत्री जी को दिया गया। डॉ यादव ने 6 अगस्त देवास अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में उपस्थित रहने हेतु अपनी सहमति एवं शुभकामनाएं प्रदान की। चर्चा के दौरान संगठन द्वारा अपनी बात रखते हुए यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के विकास के लिए निरंतर कार्य किये रहे हैं किंतु अभी भी कुछ विष व जिनके कारण प्रदेश के विकास की गति धीमी पड़ रही है इसमें प्रमुख रूप से नगर निगम सीमा के अंतर्गत लगने वाला दोहरा कर, प्रदेश के बाहर से आने वाली राहर पर मंडी टैक्स की छूट, मल्टी स्टोरी, क्लस्टर, औद्योगिक क्षेत्र में छोटे प्लॉट हेतु भूमि का आरक्षणए सोलर रर सब्सिडी औद्योगिक अनुदान राशि को समय पर जारी कर धारा 304। लागू करना, औद्योगिक विद्युत बिलों में फिक्स चार्ज को कम करना, फायर एनओसी पर लगने वाले अर्थदंड को स्थगित करना, सिंगल विंडो पॉलिसी जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की गई । मुख्यमंत्री द्वारा लघु उद्योग भारती को यह आश्वासन दिया गया कि 1 प्रदेश सरकार सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की हर परेशानी को दूर करने के । लिए वचनबद्ध है एवं जल्द ही लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर संज्ञान में दिए गए संपूर्ण विषयों का निराकरण करेगी। प्रतिनिधि मंडल में मालवा अंचल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, सचिव राजेश गर्ग, महाकौशल । अंचल सचिव हरि सिंह भदोरिया, मध्य भारत अंचल सचिव पुरुषोत्तम कौशिक की उपस्थिति रही।

लघु उद्योग भारती ने रामगढ़ के होटल में लगाया निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर

July 19, 2024

लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के थाना चौक स्थित होटल शिवम इन के सभागार में निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ और दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर के शुभारंभ के बाद रामगढ़, रांची, हजारीबाग, बोकारो, चउरा, गिरिडीह, पलामू सहित अन्य जिले से आए दो कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण दिव्यांगों के को लेकर महावीर सेवा समिति के सदस्यों ने जांच की। इस संबंध में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ने बताया कि दिव्यांगों को अपने काम के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योग भारती की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है। जांच के दो सप्ताह बाद दिव्यांगों के कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। वहीं, कान से कम सुनने वाले दिव्यांगों के बीच बान के पंत्र का भी वितरण किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के अतहर अली का विशेष योगदान रहा। शिविर के आयोजन के मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा, जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव अखिलेश सिंह के अलावे शिवचरण महतो, मनोन करमाली, रवीना खातून, अलीमुद्दीन अंसारी, जीतेंद्र पटेल सहित कई दिव्यांग शामिल थे।

रामगढ़। एसबीआई की मेनरोड स्थित प्रधान शाखा में मंगलवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिबिर लगाया गया, जिसमें भीस बैंक के कर्मियों व यहकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रेणु कुमारी ने लोगों के बीच रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान कर हमसब जरूरतमंदों का जीवन बचा सकते हैं। हमसबों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने का कि रक्तदान का मनुष्य के शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। एम्दान शिबिर के आयोजन के मौके पर अपराजिता सिन्हा, पन सिता, सुमित कुमार, संजय जैन, करण साह, सुनीता जैन, सुनील कुमार, गणेश बेदिया सहित कई बैंककक मौजूद थे।

महिलाओं को उद्योगों में सहभागिता बढ़ाकर स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

July 18, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाली विभिन्न महिला इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक राजस्थान प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा एवं महिला इकाई जोधपुर अध्यक्ष मोना हरवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में महिला स्वरोजगार, महिला उद्यमिता विकास, महिला कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा मेले राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिला उद्यमियों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं इत्यादि विषयों पर चर्चा की। बैठक में जोधपुर के अलावा लघु उद्योग भारती पाली, बालोतरा महिला इकाई से ही महिला सदस्यों ने भाग लिया। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने महिलाओं के उद्योगों में सहभागिता बढ़ाकर स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

राजस्थान प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत ने महिला इकाई द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों, सेवा कार्यों एवं आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा मे हमारा संगठन समर्पित और कटिबद्ध है। जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने स्वयंसिद्धा मेलों और आगामी कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार से जान

अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान एवम् लघु उद्योग भारती महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण

July 18, 2024

अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के तहत रोटरी नय निवाड़ी शक्ति एवम् लघु उद्योग भारती महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भिवाड़ी, एवं पैरानीोन फैक्ट्री में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें 100 वृक्ष लगाए गए और सभी वृक्षों (पीपल, नीम, जामुन बड़. पिलखन, आदि) का मातृशक्ति के द्वारा रोपण किया गया । एक पेड़ मां के नाम इस अभियान के तहत अगस्त मास के अंत तक जगह जगह निरंतर पेड़ लगाए जाने और यह उपन्न वर्षभर चलेगा। इसमें विशिष्ट योगदान मीना जैन एवमरिराम शर्मा जग डायरेक्टर ऑरियंट सिटैक्स का रहा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सालिनी मल्होश रेणुका साथी मीना जैन अध्यक्षा एवं सचिव निशि पडित लघु उद्योग भारती डॉ नवनीता शर्मा अध्यक्षा एवं सचिव उपमा जैन रोटरी क्लच ऑफ भिवाड़ी शक्ति समता अग्रवाल, सोमा जालान, प्रतिना हा विनीता दिन नलिनीवार्रयमता सरानोई विनीता वर्ग उपमा चौरामप्यारी पिलानिया साधना शर्मा एवं विद्यालय की अध्यापिकाएं और वच्चे उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई के तत्वावधान में एक निजी होटल में अवेयरनेस प्रोग्राम

July 17, 2024

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई के तत्वावधान में एक निजी होटल में अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनिल गोलेच्छा व सुरभि गोलेच्छा ने कहा कि महिलाओं को निवेश के विभिन्न आयामों को तलाश करके धन को निवेश करना उचित रहता है। वित्तीय पूंजी निवेश पर निरन्तर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न निवेश के विकल्पों, लॉन्ग व शॉट टर्म रिटर्न, बाजारों के नियमों एवं विभिन्न वित्तीय उत्पादों के बारे मे जानकारी दी।

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे उद्योगों को भी कैपिटल मार्केट (पूंजी बाजार) से धन उगाने की व्यवस्था कर दी है जिसका उपयोग अनेक लघु उद्योगों ने किया है। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने महिलाओं उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व बचत करने के लिए प्रोत्साहित पर बल दिया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया।

वित्तीय पूंजी निवेश पर निरंतर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है: गोलेच्छा

July 17, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई एवं गोलेच्छा इंवेस्टमेंट के तत्वावधान में निवेशक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन होटल श्रीराम एक्सीलेंसी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक व मुख्य वक्ता गोलेच्छा इन्वेस्टमेन्ट जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिल गोलेच्द्र व सुरभि गोलेच्छ ने कहा कि महिलाओं को निवेश के विभिन्न आयामों को तलाश कर केधन को निवेश करना उचित रहता है। उन्होंने कहा कि कि वित्तीय पूंजी निवेश पर निरंतर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न निवेश के विकल्पों या करों के नियमों एवं विभिन्न विनीय उत्पादों के बारे में जानकारी दी। व्यक्तिगत विन पर बचत एवं निवेश के बारे में चताते हुए कहा कि पूजी कजारी में निवेश करने से धन अधिक गुर्णक्षत गाता है एवं दीपांवधि में बहुत लाभकारी भी सिद्ध होता है।

मोदी सरकार ने छोटे उद्योगों को कैपिटल मार्केट पूंजी बाजार से धन उगाने की व्यवस्था की है: ओझा

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे उद्योगों को भी कैपिटल मार्केट पूंजी बाजार से धन उगाने की व्यवस्था कर दी है जिसका उपयोग अनेक लघु उद्योगों ने किया है। जोधपुर के भी कतिपय उद्योगों ने कैपिटल मार्केट पूंजी बाजार से धन उगाया है। जोधपुर प्रति अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने महिलाओं उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त चनाने व बबत करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जोवन म बचत करने की आवश्यकता पर बल दिया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा कि लघु उद्योगों को धीरे- पैरे कैपिटल मार्केट पूंजी बाजार की और बहकर धन की उपलव्ध करनी चाहिए ताकि खेटे उद्योरों को बढ़ावा दिया जा सके। पूंजी बाजार के जरिए अब ज्यादा देश विकास में हिस्सेदार बढ़ी है। महिला इकाई की ओर से मूनिल खेलेच्छा व सुरभि बोलेचत्र का दुपट्टा ओवाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की मंजु सारस्वत, सुनीता शर्मा, शिल्या आवाल, इन्दु सौपड़ा, नलिनी बंसल, मोनाक्षी, मनीषा शर्मा, मंष रजनी पानी मंजू मेवाडा, गुमि, सविता, मुनिता शर्मा, निवि सिंह सहित 150 से अधिक महतारी एवं अनेक गणमान्य व्यस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please