News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक सम्पन्न

May 30, 2024

कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की उन्नति प्रसार के लिए समर्पित व राष्ट्रधर्मिता भाव से कार्यरत लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विवेक राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्यवक्ता भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर शामिल हुए। उन्होंने पंजाब में उद्योगों में उद्योगों की दयनीय स्थिति व वर्तमान में बढ़ते अपराधों, लूटपाट, गोलीबारी और नशाखोरी के चलते पंजाब की डगमगाई व्यवस्था को जनहितैषी व विकासवादी बनाने के लिए आगामी एक जून को होने वाले संसदीय चुनावों में स्वयं मतदान करने और अधिकाधिक मतदान करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए पहले मतदान फिर जलपान करने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष विवेक रातीर ने कहा कि स्वयं महदार करने के साथ-साथ दूसरे मतदाताओं को राष्ट्रवाद के लिए पोट करने प्रेरित करने का आह्वान किया। लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, जालंधर प्रभारी हरीश गुप्ता ने कहा कि अगर मतदान के दिन आपकी उंगली पर स्याही का निशान नहीं है, तो अगले 5 वर्ष तक आपको भी किसी पर उंगली उठाने का कोई अधिकार हीं है। इसे दौरान उद्यमियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। मंच संचालन महासचिव अनिरुद्ध धौर ने किया। लघु उद्योग भारती जालंधर के उपाध्यक्ष अमीर सिंह, वरिष्ठ सदस्य मनोहर धवन ने देश भर में चल रहे लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी को शतप्रतिशत मत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसके प्रति अधिकाधिक जागरूकता होनी चाहिए। इस गरिमा पूर्ण बैठक के संयोजन में ललित भला, आशीष शर्मा, सिद्धांत अग्रवाल, अनुज कपूर, उत्तम चड्ढा, मुनीर वर्मा, अजय वर्मा, पीयूष सेठ, गगन चौधरी, रमन चौधरी, मनीष गुप्ता, गुरनाम चोपड़ा, अमन कपूर, लक्षित पब्बी, सुमित दुग्गल, मनु बाहरी, भारत मल्होत्रा, संजय जैन, सुनील अग्रवाल, गौरव लूथर, संजीव गुप्ता, सुशांत गुप्ता, संजू शर्मा, रमणीक गोयल, राजीव ठाकुर, पुनीत चोपड़ा, संजीव गुलाटी, राघव धीर, सौरभ महाजन, हंसराज शर्मा, रोशन लाल गुप्ता, भरत मल्होत्रा अनुपम खन्ना संजय मेहता, राजेश कालिया व अन्य मौजूद थे।

रोजगारन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

May 30, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई एवं आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल सूरसागर जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित आठ दिवसीय रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने लघु उद्योग भारती के साथ मे आदर्श विद्या मन्दिर की सभी शाखाओं मे ऐसे प्रशिक्षण के आयोजन मे सहयोग करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि बालाजी हॉस्पिटल की डॉ. सीमा शर्मा व उद्यमी स्वाति शर्मा ने कहा, कौशल विकास कार्यक्रमों से उद्योग कौश्ल्य और कार्य. कुशलता में वृद्धि होगी। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया, प्रशिक्षाणाथियों ने योगा, नृत्य, गायन, साफा बांधने, सौन्दर्य, साज. सज्जा व आत्मरक्षा का जीवन्त प्रदर्शन किया। अतिथियों ने शिविर की गतिविधियों एवं प्रतिभागियों की ओर से तैयार की रचनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण संचालन में आदर्श विद्या मन्दिर के अध्यक्षा राकेश परिहार, प्रधानाचार्य तैनसिंह व कार्यक्रम समन्वयक शोभा कच्छवाहा तथा अमित कच्छवाहा का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 400 से अधिक बालक बालिकाओंव महिलाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया, जिन्हें प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए। कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई को कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिवइन्टु चौपडा, मंडोर इकाई सरंक्षक मंजू सारस्वत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य किशोर हरवानी सदस्य, रेखा परिहार, नवीन सोनी वमंजुमेवाड़ा सहित गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में सचिव कंचन लोहिया ने आभार ज्ञापित किया।

राज्यमंत्री को बताई औद्योगिक समस्याएं

May 30, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के शिष्टमण्डल ने उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई से मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने अनेक औद्योगिक समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया कि कृषि आधारित उद्योगों एवं एग्रो प्रोसेसिग उद्योगों के संदर्भ में विशेष ध्यान आकृष्ट किया गया जिसमें लम्बित प्रकरणों को निपटाने के लिए विशेष जोर दिया गया। शिष्टमण्डल ने प्रतिवेदन सौंपकर उनकी निराकरण की मांग रखी। राज्यमंत्री ने शिष्टमण्डल को आश्वस्त किया की कि उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण का प्रयास किया जाएगा। शिष्टमण्डल में जोधपुर प्रान्त सचिव पंकज लोढ़ा, सदस्य पंकज बाहेती, सुनिल ओस्तवाल व मार्कण्डेय उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की डिजिटल मार्केटिंग पर वर्कशॉप 25 मई को

May 30, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अजमेर की ओर से जिले की महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल मार्केटिंग पर शनिवार, 25 मई को शाम 4 बजे अग्रसेन चौराहा स्थित वेगा मॉल पर वर्कशॉप आयोजित होगी। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अजमेर की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या सोमानी ने बताया कि इस वर्कशॉप में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। वर्कशॉप का उद्देश्य उद्यमी महिलाओं में डिजिटल मार्केटिंग की नई तकनीकी समझ विकसित करना तथा उनके उत्पाद के व्यापक प्रसार में डिजिटल माध्यमों को अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करना है। लघु उद्योग भारती की महिला इकाई सचिव अंकिता कुमावत ने बताया कि वर्कशॉप में उद्यमी महिलाओं को प्रियंका विजय और अनुष्का शर्मा डिजिटल मार्केटिंग पर जानकारी साझा करेंगी। वर्कशॉप में महिला इकाई की संरक्षक मृदुला मित्तल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहेंगी। श्रीमती मित्तल ने जिले की उद्यमी महिलाओं से स्वयं और उनसे जुड़ी अन्य महिलाओं को वर्कशॉप का लाभ उठाने का आग्रह किया है। कोषाध्यक्ष शिल्पी जैन बताया कि वर्कशॉप के लिए गूगल फॉर्म भरे जाने शुरू हो गए हैं। महिला उद्यमी जिनका पहले से ही उद्योग संचालित है अथवा वे महिलाएं जो निकट भविष्य में अपना स्वयं का कोई बिजनेस शुरू करने की इच्छुक हैं या ऐसी महिलाएं जिनका कोई बिजनेस पहले से चल रहा है और वे अपने बिजनेस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से और अधिक व्यापक व सशक्त बनाना चाहती हैं वे इस वर्कशॉप का भरपूर लाभ उठा सकती हैं।

लघु उद्योग भारती सभागार शिविर में दिए सम्यक आहार व सम्यक ध्यान के टिप्स

May 22, 2024

लघु उद्योग भारतो जोधपुर प्रान्त एवं लायेस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 के संयुक्त तत्वाधान में सन-टू-डामून फाउंडेशन की ओर से उद्योग भारती भवन सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने बताया शिविर में इंदोर से आए मापक श्रीशुन्य ने शिविर में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रयोग एवं अभ्यास करवाए। शिविर के माध्यम से जोधपुर के प्रत्येक घर में स्वास्थ्य, आनन्द, विवेक, साहस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन की वरिष्ट साधिका मा मैत्रेयी सागरिका मेहता ने अपने डेमी सत्र में बताया में शिविर सम्यक आहार, सम्यक नाभि झटका प्रयोग व सम्यक ध्यान से पॉजिटिव ऊर्जा का निर्माण करता है और प्रवचन नही प्रयोग के सिद्धान्त पर आधारित है। शिविर का मुख्य आयोजन 2 से 7 जून तक रोजाना सूचह 06 से 08 बजे तक रेल्वे स्टेडियम ग्राउंड जोधपुर में किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्म अतिथि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, लॉचन क्लब डिस्ट्रिक्ट गर्वनर डॉ. संजीव जैन, कार्यक्रम समन्वयक आरके ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्राना उपाध्यक्ष दीपक माधुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, बिन्दू जैन, प्रान्त सचिव मीनू दूगड, जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला, महानगर उपाध्यक्ष पंकज भंडारी सांगरिया इकाई संरक्षक धनंजय टिलावत, सचिव हरीश चांडक, मण्डोर इकाई संरक्षक मंजू सारस्वत, उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, महिला इकाई सचिव कंचन लोहिया, सदस्य मधु विश्नोई, किशोर हरवानी, हरीश लोहिया, अशोक गहलो पूर्व अध्यक्ष सुधीन्द्र दूड फाउंडेशन की राधिका रजनीश सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्रान्त कोषाध्यक्ष एवं सांस डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सेक्रेटरी निसालेचा ने आधारक्त किया।

हस्तशिल्प मेले के लिए लघु उद्योग भारती को नोडल एजेंसी बनाया

May 22, 2024

लघु उद्योग भारती को जोधपुर में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2025 की नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा व पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के मार्गदर्शन में बड़े उत्साह व जोश के साथ व्यापक स्तर पर पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 33 वर्ष से लगातार आयोजित हो रहे इस उत्सव में राजस्थान के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों के लघु व कुटीर उद्योग एवं हस्तशिल्प उद्यमियों द्वारा भाग लेकर अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय किया जाता है। यह उत्सव राजस्थान में लगने वाले उत्सव/प्रदर्शनियों में प्रदेश का सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है। प्रांत संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई ने बताया कि विगत वर्ष 2024 में लघु उद्योग भारती को नोडल एजेंसी बनाया गया था। पूर्वके अनुभवों को देखते हुए इस बार उत्सव को और अधिक सफल योजनाओं के साथ बेहतर बनाने का प्रयास किए जाएंगे। उत्सव में नए युवा वर्ग के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार एवंस्वावलंबन के विभिन्न सेमिनार/कार्यक्रमों का आयोजन कर आत्मनिर्भर बनाने मे प्रभावी कदम उठाया जाएगा।

जोधपुर का यह औद्योगिक महोत्सव उद्यमियों और हस्तशिल्पियों के साथ इनके उत्कृष्ठ उत्पादों के प्रदर्शन का सुअवसर प्रदान करेगा। वहीं आधुनिक युग की मांग और परंपरागत हुनर के समन्वय के साथ औद्योगिक विकास की तीव्र प्रगतिकारी माहौल न केवल जोधपुर बल्कि राजस्थान को आर्थिक विकास के साथ ही औद्योगिक वृद्धि के लिए सुनहरा आयाम प्रदान करेगा।

लघु उद्योग भारती नारी सशक्तिकरण, रोजगार सृजन के उद्देश्य से स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी आयोजित करेगी

May 22, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की महासचिव सीमा धूमल ने डेराबस्सी महिला-इकाई की संयोजक मोना मोंगिया के सानिध्य में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की प्रगति के लिए सबसे बड़ा उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, रोजगार सृजन, जागरूकता व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास में सार्थक भूमिका निभाई जा रही है। इसी क्रम में पंजाब प्रदेश में एक नई पहल करते हुए जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी लगाई जा रही है। नारी सशक्तिकरण, नारी वंदन के लिए यह आयोजन आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है। बैठक का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलन व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। सीमा धूमल ने महिला प्रकोष्ठ पंजाब की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के महासचिव प्रदीप मोंगिया के मार्गदर्शन में डेराबस्सी इकाई ने सार्थक पहल करते हुए मोना मोगिया व कोमल ढींगरा ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के लिए 2 लाख 11 हजार रुपए की राशि का चैक भेट किया। इस अवसर पर पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंग, कंग, सुरेश गुप्ता, दीपक ढींगरा, अरविंदर सिंह, चरणजीत दयोल, सतिन्द्र कुमार, सीमा सचदेवा, पूजा मालिक, नीरू राणा, विजय लक्ष्मी, आरती सचदेवा (महासचिव, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय) रमन जज, पल्लवी ठाकुर (संयोजक व सह संयोजक, महिला इकाई, जालंधर उत्तरी), युवराज, राजिंदर सिंह, सुदेश, विकास व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। डेराबस्सी महिला प्रकोष्ठ की संयोजक मोना मोंगिया ने कहा कि नारी वंदन के लिए उनकी यह सार्थक संगठणात्मक पहल है। उन्होंन लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात

May 22, 2024

जयपुर में लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद के मार्गदर्शन में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की तथा राज्य सरकार द्वारा लघु उद्योग भारती को स्टोन मार्ट का आयोजक नियुक्त करने के लिए लघु उद्योग भारती परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव मेड़ता निवासी नरेश पारीक ने बताया कि देश भर में 575 से अधिक जिलों में लगभग पचास हजार उद्यमी सदस्यों, जिसमें 700 से अधिक स्टोन उद्यमियों के साथ लघु उद्योग भारती आज विश्व का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है। लघु उद्योग भारती द्वारा विगत दो दशक में देश भर में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इण्डिया इण्ड्रस्ट्रीयल फेयर के नाम से आठ प्रदर्शनी एवं इण्डिया मैन्यूफैक्चरिंग शो के नाम से छह प्रदशनी आयोजित की जा चुकी हैं। लघु उद्योग भारती की व्यापक संगठन क्षमता के आधार पर स्टोन मार्ट का आयोजन कर राजस्थान के पत्थर उद्योग को विश्व में एक नई पहचान मिले, ऐसा लघु भारती का प्रयास रहेगा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, ओमप्रकाश गुप्ता, महेश गुप्ता, महेन्द्र खुराना, नटवर अजमेरा, अरुण जाजोदिया तथा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक मौजूद रहे।

ग्रीष्मकालीन रोजगारन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दूइंडिया न्यूज

May 15, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर एवं आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक स्कूल सूरसागर गेवा रोड़ जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान मे निशुल्क ग्रीष्मकालीन रोजगारन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं एवं बालक बालिकाओं के लिये दिनांक 17 मई से 24 मई 2024 तक आठ दिवसीय आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक स्कूल परिसर मे आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क है। इसके लिये पंजीयन प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गायन, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, सौन्दर्य साज-सज्जा कुकिग, योगा, नृत्य, साफा बांधना, न्यूट्रिशियन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयकः श्री तैनसिह, शोभा जी कच्छवाहा, कान्ता जो कच्छवाहा है।

लघु उद्योग भारती सवाईमाधोपुर इकाई की मासिक

May 15, 2024

लघु उद्योग भारती इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में सत्र 2024-26 के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष पद पर अर्चना मीणा व अनिलसिंह, सचिव पद पर शरद यादव व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार प्रीति शर्मा महिला संयोजक, पंकज राठौड़, चारू अग्रवाल को सह संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गिरीश कुमार, तरुण जैन, विनायक मित्तल को नया पदभार दिया। बैठक में इकाई की ओर से छोटे उद्योगों जैसे बेकरी आइटम, अचार-पापड़, अगरबत्ती, टाइल्स प्लांट पर्यटन गेस्ट हाउस की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को अपराह्न तीन बजे से बैठक का प्रस्ताव पास किया।

लघु उद्योग भारती ने किया सम्मानित

May 15, 2024

अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती की रामगढ़ जिला इकाई की बैठक हुई। होटल शिवम ईन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। चुनाव में मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए स्टीकर बनाकर मोबाइल, बाइक्स और कारों में लगवाया जाएगा। इसकी जानकारी अध्यक्ष अनिल गोयल व सचिव अखिलेश सिंह ने दी है। वहीं, संगठन सदस्य राजेश आग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल को एमबीए को दियों प्राप्त करने पर पिता व पुत्र दोनों को सम्मानित किया गया। आदित्य को संगठन के अध्यक्ष अनिल गोपल सचिव अखिलेश सिंह रामप्रवेश गुप्ता व विनोद साव ने पुष्पगुच्छ दिया। उनके पिता राजेश अग्रवाल को लघु उद्योग भारती के झारखंड प्रदेश के महामंत्री विजय मेवाड़ डॉ शरद जैन, सुरेश अग्रवाल, जन्मजय प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।संगठन सदस्य विनोद साव की बेटी श्रेया कुमारी को आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक मिलने पर दोनों को सम्मानित किया गया। श्रेया व उनके पिता विनोद साव को लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण झा. डॉ इंद्रनाथ प्रसाद, डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश महामारी विजय मेवाड़ व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने बताया प्रदेश की जिला इकाइयां औधोगिक उत के साथ सामाजिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत का शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प

May 15, 2024

लोक सभा चुनाव के ब्रांड एंबेसडर और लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सुबहें बनारस मंच अस्सी घाट वाराणसी में जनता से चुनाव में भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई मां गंगा के पावन तट पर प्रात काल योग करने वाले लोगों के साथ गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बैठक करके राजेश सिंह ने अपने उद्बोधन में मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है हमे स्वयं मतदान करने तथा परिवार एवं जान पहचान के सभी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए साथ ही यदि प्रत्येक व्यक्ति केवल 100 लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक करेगा तो काशी में मतदान का प्रतिशत बढ़ जाएगा

लोकतंत्र में मतदान के माध्यम से एक अच्छी सरकार का चुनाव संभव है कौशल शर्मा ने सभी से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक आए और अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें उन्होंने जनता से कहा की काशी में पिछली बार के लोकसभा चुनाव से बोट प्रतिशत ज्यादा हो इसका हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने परिचित 100 लोगो को फोन करके जागरूक करेगा तो वाराणसी का वोट प्रतिशत बढ़ जायेगा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डालना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please