News

Featured News

All News

देश की पांच ट्रिलियन इकोनामी में उद्यमियों को भी देना होगा योगदान, लघु उद्योग भारती ने 30वां स्थापना

May 13, 2024

लघु उद्योग भारती का 30वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को जीटी रोड स्थिा एक फार्म हाउस पर मनाया गया। उद्योगों को मजबूत करने पर उद्यमियों ने मंथन किया। मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि ताला-हार्डवेयर व आर्टवेयर इंडस्ट्री को आधुनिकीकरण की ओर ले जाने की जरूरत है। देश की 5 ट्रिलियन इकोनामी उद्योगों के मजबूत होने से ही संभव होगी।

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दिनेश चंद्र शुक्ला ने उद्यमियों को उद्योग संचालन की बारीकियों के साथ तनाव से मुक्त रखने जानकारी साझा की। प्रदेश संयुक्त महामन्त्री गौरव मित्तल ने लघु उद्योग भारती की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत सरकार में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए अलग मंत्रालय की स्थापना हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतन के साथ 1994 के दत्तोपंत हेगडे द्वारा लघु उद्योग भारती की स्थापना की गयी। देश में 1 लाख से अधिक औद्योगिक इकाई संगठन की सदस्य हैं। मुख्य अतिथि मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि मै महापौर बाद में हूँ पहले संगठन का आम सदस्य हूं। महापौर ने कहा कि देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए हम सभी का योगदान अनिवार्य है। इसके लिए नयी तकनीक के साथ अपने अपने उद्योगों का आधुनिकीकरण करना होगा। विभाग प्रचारक गोविंद ने उद्यमियों को राष्ट्र हित उद्योग हित का महत्त्व समझाया। इस मौके पर उद्यमी गौरव मित्तल, नीरज अग्रवाल, योगेश गोस्वामी, अंशुमान अग्रवाल, मुकेश जिंदल, तरुण सक्सेना, मनोज अग्रवाल, प्रह्लाद सिंह चौहान, ऋषभ गर्ग, मनोज गर्ग, संजय गोयल, अर्जुन गोविल, विक्रांत गर्ग, भिकारीदास गुप्ता, आशीष चौहान, आलोक वाष्र्णेय, राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारतो, गाजियाबाद के छहों इकाई की योजना-समीक्षा बैठक एच एलएम कॉलेज में

May 13, 2024

मुरादनगर की शान मुरादनगर रीता प्रसाद दुहाई, गाजियाबाद स्थित एच एलएम कॉलेज में लघु उद्योग भारती, गाजियाबाद जिला एवं इसकी छहों औद्योगिक क्षेत्र इकाइयों की योजना-समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उद्योगों की समस्याओं, संगठन की आगामी योजनाओं और कर्मचारियों के कौशल विकास प्रशिक्षण के विषय पर विचार- विमर्श हुआ। भोजपुर और ट्रोनिका सिटी में भी शीघ्र ही दो नई इकाइयों के गठन की योजना की तैयारी के विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अमरीश गोयल और आयोजन जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र गोयल ने किया। कार्यक्रम में सर्वश्री दीपक गुप्ता, राजीव शर्मा, बृजेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुनील त्यागी, सतेंद्र गौतम, राजू गर्ग, एचके अग्रवाल एवं अन्य दायित्व वान उद्यमी सदस्यों ने हिस्सेदारी की। लघु उद्योग भारतो, गाजियाबाद के छहों इकाई से काफी संख्या में सदस्य नोटिंग में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के होस्ट एलएम कॉलेज की तरफ से थे धीरज शर्मा ने अधियों का धन्यवाद किया।

सब्सिडी और जीएसटी पर लघु उद्योग भारती के सेमिनार में उपयोगी चर्चा

May 13, 2024

लघु उद्योग भारती (एलयूबी) के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर संगठन की जोरहाट इकाई द्वारा आज जोरहाट के श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित सत्संग भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लघु उद्योग भारती के पदाधिकार, सदस्य, उद्यमी व कारोबारियों ने भाग लिया। इस दौरान रोजमर्रा जीएसटी एवं सरकार द्वारा लाई गई नई औद्योगिकी पालिसी के बारे में विस्तृत व्याख्या पेश की गई। गुवाहाटी से आए सीए जतिन जैन ने जीएसटी एवं उसके अनुपालन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं नई औद्योगिक नीति के बारे में विकास अग्रवाल ने विभिन्न जानकारी दी। विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में भारत एवं असम सरकार द्वारा औद्यौगिक प्रोत्साहन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलयूबी जोरहाट इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की। नागर रतावा के संचालन में हुई इस पर सेमिनार में लघु उद्योग भारती के पूर्वोत्तर के उपाध्यक्ष अनिल काबरा, जोरहाट औद्योगिक केन्द्र के निदेशक, जीएसटी के उप कमीश्नर, विभिन्न बैंक के पदाधिकारी के अलावा 80 से ज्यादा उद्यमी शामिल थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में जोरहाट इकाई के सभी सदस्यों के साथ सीए सौरव आरेवाल एवं चिराग भड़ेच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सब्सिडी और जीएसटी पर लघु उद्योग भारती का उपयोगी सेमिनार

May 13, 2024

लघु उद्योग भारती (एलयूबी) के पूर्वोत्तर प्रांत की जोरहाट इकाई ने सरकार की सब्सिडी नीति और जीएसटी अनुपालन पर एक सेमिनार का आयोजन किया है। आगामी 10 मई को जोरहाट के श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी स्थित सत्संग हॉल में अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले इस सेमिनार में गुवाहाटी से जतिन जैन जीएसटी पर डे टू डे कंप्लाइंस और विकास अग्रवाल नई विकास नीति के तहत मिलने वाली सब्सिडी (उन्नति) पर विस्तार से जानकारी देंगे। लघु उद्योग भारती की जोरहाट इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, महासचिव रविश गिनोड़िया, कोषाध्यक्ष अजीत करनानी तथा कार्यक्रम संयोजकद्वय सीए सौरव साहेवाला और चिराग भड़ेच ने क्षेत्र के सभी लघु उद्यमियों व व्यापारियों से सेमिनार में भाग लेने की अपील की है।

लघु उद्योग भारती की जिला इकाई का होगा विस्तार

May 13, 2024

लघु उद्योग भारती ने शुक्रवार को हजरतगंज के एक होटल में अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। संगठन की स्थापना 1994 में आज के दिन की गई थी। यह सूक्ष्म लघु उद्योगों राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर, अमौसी नादरगंज, चिनहट और तालकटोर में नई इकाईयों का गठन किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अवध प्रान्त सहप्रचारक सुनित खरे व पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं। वहीं, अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री भरत थरड, अवध संभाग अध्यक्ष रीता मित्तल, मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रशांत भाटिया, सुरेंद्र मेहता, अनुज तिवारी, अशोक अग्रवाल, अवधेश वर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, अजय अग्निहोत्री, पुनीत अरोड़ा, अमित मोहन श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

■ लघु उद्योग भारती की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में उद्यमियों ने समस्याओं पर की चर्चा

May 13, 2024

टीएचडीसी गेस्टहाउस में आयोजित लघु उद्योग भारती की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही इनके समाधान पर भी जोर दिया।

मंगलवार शाम को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय संगठन महामंत्रो प्रकाश बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रांत अध्यक्ष बिजय सिंह तोमर ने उद्यमियों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी में हमारे श्रमिक भाइयों को अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिसके कारण श्रमिक साथी और उनके परिजन परेशान रहते हैं। बेहतर एवं तुरंत इलाज के लिए केंद्र, प्रदेश और उद्यमियों के स्तर पर संयुक्त कमेटी बनाने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा बैठक में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से सुविधाएं मुहैया करवाने की भी मांग की। कहा कि प्रदेश से पलायन रोकने के लिए छोटे होटे उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। कोई भी युवा अपना काम अथवा उद्योग लगाना चाहता है तो सरकार को उसे सस्ते दाम पर जमीन उपलब्ध करवा कर उस पर शेड बनाकर देना चाहिए। उसके बाद सरकार उससे उचित किराया वसूले। इससे युवा, उद्यमी और रोजगार दाता बन सकेंगे।

इस पर संगठन महामंत्री प्रकाश जी ने आश्वासन दिया के उनकी समस्याओं को केंद्रीय कार्यकारिणी के सम्मुख रखकर समाधान करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश में संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया।

बैठक में उद्यमियों का प्रदेश संरक्षक कैलाश मैलाना ने आभार जताया। इस दौरान प्रांत सह महामंत्री रोहित भाटिया, प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीग खंडूडी, अमित त्यागी, गढ़वाल संयोजक जीपी पैन्यूली, प्रांत महामंत्री राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक गर्ग, संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, हरिद्वार जनपद अध्यक्ष मनोज पुंडीर, अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण कुलदीप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश जायसवाल, भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल दंड, पीएन यादव आदि उद्यमी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर राजेश सिंह का हुआ सम्मान

May 7, 2024

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों की बैठक सिद्धगिरी बाग स्थित एक होटल मे सम्पन्न हुई राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत को लोकसभा चुनाव वाराणसी का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया उद्यमियों ने राजेश सिंह को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया दीपक बहल (बिल्डर) ने बताया की संगठन के अध्यक्ष को ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने से संगठन के सभी सदस्य स्वयं भी गौरवान्वित महसूस कर रहे है विजय मोदी ने बताया की राजेश सिंह उद्यमियों के हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं कौशल शर्मा ( सयोजक हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी) ने बताया कि राजेश सिंह को ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने से हम सभी को अत्यन्त खुशी हुई है निश्चित तौर पर इस बार वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी राजेश कुमार सिंह ने चर्चा में बतलाया की नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह से प्रयास किए जा रहे है करखियाव औद्यौगिक क्षेत्र में संगठन से जुड़े उद्यमी अपने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर एक जून को बोट डालने का संदेश लिखकर जागरूक कर रहे है ज्योति शंकर मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, अनिल राय, आलोक खन्ना, विजय मोदी, मनीष चौबे, लक्ष्मी नारायण, सुनील यादव, कृष्ण शरण अग्रवाल, मनोज शाह, किशोर वर्मा, संदीप अग्रवाल, दीपक शाह, दीपक बहल, राकेश गुप्ता सहित काफी उद्यमियों ने भी भाग लिया

लघु उद्योग भारती सीकर इकाई ने 30वां स्थापना दिवस मनाया, उद्योगपतियों का सम्मान किया

May 7, 2024

लघु उद्योग भारती सीकर इकाई द्वारा 30वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र की उपायुक्त विकास सिहाग व रीको कार्यालय के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल रहे। भगवान विश्वकर्मा व भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सीकर इकाई सचिव कृष्ण कुमार ने स्वागत भाषण में इकाई की स्थापना और 10 वर्षों में किए गए कामों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने कहा, लघु उद्योग भारती ने अपने 30 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। देश के लगभग सभी राज्यों में इसकी इकाइयां कार्यरत है। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म व लघु उद्योगों के हित के लिए काम कर रहा है। रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल ने विभागीय जानकारी दी। केंद्र की उपायुक्त विकास सिहाग ने सीकर क्षेत्र में उद्योगों के अवसर व सरकारी सहयोग के बारे में जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र के अतिरिक्त निजी सचिव धर्मेद्र दाधीच व रीको कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक निधि चालक चितरंजन राठौड़, प्रांत के चौधरी, शाखा प्रबंधक कुलदीप नेहरा को दुपट्टा, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रेक्स ग्रुप के श्रवण चौधरी, न्यू बिदासर डेटिंग वर्क के त्रिलोक चंद जांगिड़, कुल्सी आइसक्रीम के प्रहलाद सैनी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीकर इकाई अध्यक्ष कमल किशोर डोलिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख रामअवतार अग्रवाल रहे। मंच संचालन संजय मोर व रामनिवास रॉयल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ वरिष्ठ प्रचारक सत्यनारायण लाहोटी, सीकर विभाग प्रचारक उत्कर्ष, राष्ट्र सेविका समिति की विस्तारिका अनुराधा, प्रांत कार्यवाहक संगीता जांगिड़, सक्षम से रतनलाल शर्मा, जिला सौकर व्यापार महासंघ के प्रदीप पारीक व ओमप्रकाश कामदार, जिला सीकर व्यापार संघ अध्यक्ष महावीर चौधरी, भाजपा जिला मंत्री राम सिंह, ओम प्रकाश पटवारी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा आशुतोष पटवारी, सोकर लघु उद्योग भारतो को महिला संयोजक इकाई से शिखा पारीक आदि मौजूद थे।

उद्यमी सम्मेलन आयोजन को लेकर लघु उद्योग भारती की बैठक

May 6, 2024

लघु उद्योग भारती का अखिल भारतीय स्तर का तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक देवास में होने वाला है, जो की 5 से 7 अगस्त 2024 को होगा। जिसमे अखिल भारतीय स्तर के सभी पदाधिकारी के साथ देश प्रदेश के उद्यमी भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार और नए उद्यमियों को जोड़ना का है। देवास में आयोजन की तैयारी को लेकर प्रदेश की सभी इकाइयों के पदाधिकारी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, प्रदेश सयुक्त महामंत्री सतीश मुकाती, प्रान्त से राजेंद्र दुबे पीथमपुर, राजेश गर्ग उज्जैन, राजेश अरोड़ा आगर, सीमा मिश्रा धामनोद, शिवनारायण शर्मा इंदौर, अतिथ अग्रवाल उज्जैन। रणवीर सिंह आंजना आगर व सभी इकाइयो के अध्यक्ष सचिव उपस्थित थे। बैठक की शुरुवात भारत माता व भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर की गई। बैठक में होने वाले आयोजन के लिए सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। देवास इकाई अध्यक्ष प्रतिक गुप्ता ने देवास में होने वाले इस आयोजन के लिए देवास इकाई के दायित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी ने आयोजन की व्यवस्था के लिए समितियों का गठन किया। समिति में प्रदेश की हर इकाई को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में देवास इकाई से संजय तलाठी, मुकेश वर्मा, जितेंद्र जायसवाल, निशांत अग्रवाल, विशाल जैन, सुभाष सिदे, साथ ही महिला इकाई से रचना तलाठी, राधिका मूंदड़ा, किंजू गुप्ता, सारिका राय उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देवास इकाई सचिव विजेंद उपाध्याय ने दी।

लघु उद्योग भारतीय महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न, 31वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण

May 6, 2024

लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ की बैठक पंजाब प्रदेश की महासचिव सीमा धूमल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नारी सशक्तिकरण, नारी वंदन के लिए आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक जालंधर में लगाई जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। इस अवसर पर अमरदीप शेरगिल (अध्यक्ष, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय), आरती सचदेवा (महासचिव, महिला इकाई जालंधर केंद्रीय) रमन जज (संयोजक, महिला इकाई, जालंधर उत्तरी), प्रो. दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर, नीतू नंदा, ऋतु चोपड़ा, पूनम ठाकुर, इंदु ठाकुर, अक्षु, नेहा मेहता, अंशु चोपड़ा, श्वेता मोंगा, नोनी कात्याल, अंजलि सिक्का और रेनू मलिक व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

इस दौरान लघु उद्योग भारती के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण सुरक्षा के लिए 31 पौधे भी लगाए गए। सीमा धूमल ने लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please