News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती की संगठनात्मक विषय पर की चर्चा: जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

May 6, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के सान्निध्य में भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किए गए कार्यों, लोकमत परिष्कार, कौशल विकास केन्द्र औद्योगिक समस्याओं व सुझावों पर विस्तार से जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष ओझा ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर अपना मार्गदर्शन दिया और अखिल भारतीय कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक व प्रतिनिधि सभा के विषय में जानकारी दी। आगामी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 2025 के लिए संगठन विस्तार के लिए सदस्यता, इकाई के विस्तार के लिए तय लक्ष्य के अनुरूप कार्य में जुटने का आह्वान किया। जोधपुर महानगर सचिव मृदुल सालेचा व बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने इकाई का वृत्त रखा और औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक का संचालन जोधपुर प्रांत कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा ने किया। प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बिन्दू जैन, पंकज भंडारी, राजेन्द्र सालेचा, हरीश चांडक, किशोर हरवानी, हरीसिंह गहलोत, मनीष माहेश्वरी व अशोककुमार गहलोत आदि उपस्थित थे।

देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन है लघु उद्योग भारती

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत का उद्यमियों ने शनिवार को मुड़ैला स्थित लॉन में 30 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्र कार्यवाह विरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि राष्ट्र हित की रक्षा करने के साथ ही लघु उद्योग देश का विकास करने में जुटा हुआ है।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दीन दयाल ने कहा कि यह संगठन एमएसएमई उद्यमियों के हित में कार्य करता है। उन्होंने संगठन द्वारा देश एवं काशी प्रांत में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि देश में चार हजार शाखाओं और लगभग 50 हजार उद्यमियों के साथ देश का सबसे बड़ा उद्यमी संगठन है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने-उद्यमियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में फतेहपूर, प्रयागराज, भदोही, मिजीपुर, चंदौली, गाजीपुर सहित काशी प्रांत के 11 जिले से उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेश विश्वकर्मा, मनीष चौबे, ज्योति शंकर मिश्रा, डब्लू राय, दिनेश गुप्ता, दीपक बहल, दीपक शाह, संजय श्रीवास्तव, विमलेश मौर्या, जितेश गुप्ता, विजेन्द्र सिंह आदि उद्यमी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती ने बच्चों में बांटी खाद्य सामग्री

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के 30 वें स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत रविवार को महिला इकाई जोधपुर महानगर की ओर से बालिका आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा संचालित श्रीराम संस्कार केन्द्र मे सेवा कार्यों का आयोजन किया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया, श्रीराम संस्कार केन्द्र के बच्चों को स्टेशनरी, बिस्कुिट, टॉफी, चिप्स, समोसे वितरित किए। मोना हरवानी ने बच्चों से कहा, अच्छे संस्कार ही सफलता की पहली कुंजी है। बच्चों ने मंत्रोच्चार प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्कार केन्द्र संचालिका सुश्री रजनी कश्यप व सेवा प्रमुख चेतना सोनी को दुपटा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवा कार्यक्रम मे सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य निधिसिंह, सुधा गर्ग व रूपा भंसाली उपस्थित रहे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

लघु उद्योग भारती जयपुर ने 30वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

April 30, 2024

मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में महिला इकाई जयपुर द्वारा लघु उद्योग भारती का 30वां स्थापना दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में महिला इकाई की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतमाता तथा उद्यमियों के देवता श्रीविश्वकर्माजी के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या गुर्जर महापौर जयपुर ग्रेटर तथा श्रीमती नेहा गुप्ता जी डायरेक्टर मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल रही। इसके साथ ही सुचिता डायरेक्टर वैफिक्स एंड इमेजेस तथा डॉक्टर इंदिरा सरीन जी यूरो स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं पेल्विक फ्लोर रिकंस्ट्रक्शन सर्जन भी उपस्थित रहीं। डॉ सरीन ने स्वी जन्य रोगों के बारे में महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा की उनके प्रश्नों को सुना तथा उनका समाधान भी बताया। सामाजिक सरोकार के अंतर्गत मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल की तरफ से महिलाओं का फी हेल्थ चेकअप भी किया गया। अस्पताल की तरफ से वहां उपस्थित सभी महिलाओं को कंसलटेंट पैकेज दिया गया। महिला इकाई के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के कुछ वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।जैसे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा तथा राष्ट्रीय हैंडीक्राफ्ट इकाई की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योतिकांत का लघु उद्योग भारती परिवार की तरफ से जयपुर महापौर द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना का भी स्वागत किया गया। लघु उद्योग भारती के ये सभी सदस्य अपने- अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके लघु उद्योग भारती का परचम न केवल देश में बल्कि विदेश में भी लहरा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह तथा प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा ने महिलाओं को उदबोधित किया। उन्होंने लघु उद्योग भारती की स्थापना का उद्देश्य, महत्व तथा लक्ष्य के विषय में महिलाओं को अवगत कराया। अपनी सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया। महिला इकाई जयपुर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्थापना दिवस समारोह में पधारने के लिए धन्यवाद दिया। भोजनोंपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

लघु उद्योग भारती, जालंधर की मासिक बैठक सम्पन्न

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर यूनिट द्वारा भव्य समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विवेक राठौर की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने संगठन की स्थापना, उसके कार्य स्वरूप की चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में देश के 565 जिलों में 927 इकाइयों के करीब 50 हजार सदस्य हैं, जोकि वर्तमान वैश्वीकरण, प्रतिस्पर्धा व मंदी के दौर में देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के उन्नयन के लिए समर्पित व राष्ट्रधर्मिता भाव अपनी सक्रियता बनाए हुए है। इस पुनीत कार्य में नारी शक्ति की सहभागिता भी सराहनीय है।

उक्त बैठक में करीब 96 सदस्य व गण्यमान्य उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान महासचिव अनिरुद्ध धीर ने वक्ताओं व श्रोताओं में सफल समन्वयक की भूमिका निभाते हुए कहा कि निर्विघ्न 50वीं मासिक बैठक का आयोजन समरसता का प्रतीक हैं।

वहीं विश्वविख्यात टाटा मोटर्स द्वारा टाटा इंट्रा वी 70 पूर्ण अत्याधुनिक, स्वदेशी व किफायती कमर्शियल गाड़ी को लांच किया गया। टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी वैभव त्यागी, गौरव शर्मा, मनीष चंडोक, मनमोहन सिंह, नवीन गर्ग, कमलजीत सेहरा, जगजीत सिंह व लघु उद्योग भारती के सदस्य मौजूद रहे। लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, अमीर सिंह, प्रभारी हरीश गुप्ता, मनोहर धवन ने देश भर में चल रहे लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह हमारा नैतिक कर्त्तव्य है। इसके प्रति अधिकाधिक जागरूकत्ता होनी चाहिए।

इस मौके पर आकाश राठौर, आशीष शर्मा, ललित भला, आशीष शर्मा, अनुज कपूर, अनिरुद्ध राठौर, अजय वर्मा, पीयूष सेठ, गगन चौधरी, रमन चौधरी, मनीष गुप्ता, गुरनाम चोपड़ा, अमन कपूर, अमित, सुमित दुग्गल, श्याम गोस्वामी, मनु बाहरी, भरत मल्होत्रा, संजय जैन, सुनील अग्रवाल, गौरव लूथर, संजीव गुप्ता, विनोद शर्मा, संजू शर्मा, रमणीक गोयल, राजीव ठाकुर, पुनीत चोपड़ा, संजीव गुलाटी राघव धीर, सौरभ महाजन, राजीव ठाकुर, रमणीक गोपल, हंसराज शर्मा, रोशन लाल गुप्ता, राजीव शर्मा, राकेश कालिया, कमलकांत लक्षित पच्ची आदि मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर उद्यमी स्रेह मिलन समारोह का आयोजन

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर उद्यमी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सचिव चन्द्रशेखर गौड़ ने बताया कि उद्योग विहार रीको स्थित राज फलेवर (राज जीरा वाले) पर बृहस्पतिवार सायं हुए इस कार्यक्रम में लगभग 30 सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर संजय अग्रवाल (साधुराम संजयकुमार), वरुण इंडस्ट्रीज से अमित आहूजा, सत्यनारायण रत्तीवाल श्रीराम पिलर वाले, विनोद सिंगल शिव इंडस्ट्री, गौरव बख्शी राज ग्रुप इंडस्ट्रीज, बलराम वर्मा दिव्या ज्योति एंटरप्राइजेज आदि को संगठन से जोड़ा गया। तत्पश्चात् श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया, जिसमें अनंता मेडिकल पर लगभग 40 वर्षों से सेवाएं दे रहे रामकिशन, एसएम पावर किंगडम पर सेवाएं दे रहे वीर बली तथा राज जीरा पर सेवाएं दे रहे लूणाराम, सीता देवी व उत्तम दास को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लघु उद्योग भारती श्रीगंगानगर इकाई के अध्यक्ष गौरव बगडिया ने बताया कि लघु उद्योग भारती की अनेकों उपलब्धियां हैं, जिसमें बड़ी उपलब्धि भारत सरकार के स्तर पर प्रयास कर अलग से एमएसएमई मंत्रालय बनाना, जीएसटी काउंसिल में लघु उद्योग भारती के सदस्यों को शामिल करना, देशभर में छोटे-छोटे उद्योगों पर जो सामान जीएसटी लगाई गई थी उसको क्षेत्र के अनुसार कम करने का काम भी लघु उद्योग भारती ने बखूबी करवाया है। समय-समय पर छोटी-छोटी इकाइयों की समस्याओं के निराकरण के लिए लघु उद्योग भारती राज्य स्तर पर तथा राष्टीय स्तर पर लगातार आवाज उठा रही है एवं समस्याओं का प्रभावी निराकरण भी करवा रही है। स्थानीय स्तर पर रीको में लगातार बिजली कट का मुद्दा भी पूरे जोर-शोर से लघु उद्योग भारती ने उठाया है। लघु उद्योग भारती के प्रांत सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से चलने वाला संगठन है। यह अनुशासित और राष्ट्र हित व उद्योग हित में काम करने वाला एकमात्र एमएसएमई सेक्टर का संगठन है। देश में लघु उद्योग भारती के कार्य करने से छोटे-छोटे उद्योगों को लगातार प्रोत्साहन मिलने लगा है। उद्योगों से जुड़ी हर क्षेत्र की समस्या को लघु उद्योग भारती के प्लेटफार्म पर शीघ्रता से पहुंचाया जाता है और उस समस्या का निराकरण भी करवाया जाता है। प्रांत सचिव संजय अग्रवाल ने आह्वान किया कि हमें हमारे औद्योगिक कार्य को राष्ट्र हित में समर्पित करके, सामान्य जनजीवन को आसान बनाने के लिए राष्ट्र हित की सोच से कार्य करना चाहिए, जिससे हमें आत्म संतुष्टि भी मिलती है।

लघु उद्योग भारती के स्नेह मिलन कार्यक्रम में इकाई सचिव चंद्रशेखर गौड़ तथा संरक्षक राजेश जैन ने भी राष्ट एवं संगठन हित में सारगर्भित विचार व्यक्त किए। मंच संचालन कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर गौरव बख्शी, विनोद सिंघल, टेकचंद बंसल, राजेश गुप्ता, आकाश नागपाल, अजय काठपाल, वीरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अमित आहूजा, रविंद्र यादव, भारत सीड्स आदि लघु उद्योग भारती के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने राज जीरा फैक्ट्री का भ्रमण भी किया। कार्यक्रम के अंत में राज जीरा फैक्ट्री संचालक आकाश नागपाल ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया तथा शांति पाठ से समारोह का समापन हुआ।

लघु उद्योग भारती के 30वां स्थापना दिवस कार्यक्रम महिला इकाई जोधपुर महानगर द्वारा धूमधाम से मनाया

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के 30वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम महिला इकाई जोधपुर महानगर द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इकाई ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत अधिकतम सदस्य वृद्धि दिवस, सम्मान समारोह और सेवा कार्यों का आयोजन कर मनाया गया।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला उद्यमियो के हितार्थ आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने देश में लघु उद्योग भारती द्वारा महिला उद्यमिता के क्षेत्र के किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन की छाया में हम सब उद्यमी राष्ट्र- हित उद्योग-हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिये प्रत्यनशील है।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि लघु उद्योग भारती के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का वर्णन किया। चौपडा ने कौशल विकास की गतिविधियों के बारे मे बताते हुए महिला किस प्रकार स्वरोजगार व स्वावलम्बन मे अपनी भूमिका निभा सकती है इस पर विस्तृत जानकारी दी और लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रहित मे शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने उद्यमी सम्मान समारोह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वरिष्ट महिला उद्यमियों का सम्मान किया गया जिसमें प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, जोधपुर प्रान्त संयुक्त महामंत्री बिन्दु जैन, प्रान्त सचिव मीनू दुगड, सदस्य रूपा भंसाली, भावना, मधु विश्नोई, सुरजनी वरवानी, शर्मा, बबीता भंडारी, दिव्यांशी विश्नोई एवं पुष्पा जागिड का किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के शुभारम्भ मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सदस्यो ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम मे सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इन्दु चौपडा, नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य स्वाति शर्मा निधिसिह सुधा गर्ग, ममता मनानी सदस्य रूचिका लीला सुमित्रा इत्यादि उपस्थित रहे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

लघु उद्योग भारतीः मंडोर इकाई के स्थापना दिवस पर उद्यमी सम्मानित

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती की मंडोर इकाई की ओर से 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह स्थापना दिवस अधिकतम सदस्य वृद्धि दिवस, उद्यमी सम्मान समारोह और सेवा कार्यों का आयोजन कर मनाया गया। मंडोर इकाई के अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लघु उद्योग भारती के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया और किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत ने मतदान करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ उद्यमियों जिसमें घनश्याम खत्री, रामकिशन चौहान, रामस्वरूप चौहान, धनराज चौहान एवं पीयूष गोयनका का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती व भगवान विश्वकमां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की उपाध्यक्ष स्वाति शमां, दीनदयाल बाहेती राजूराम वहलोत, हरीश तंवर व निर्मल जैन उपस्थित थे।

दुर्ग के व्यापारियों ने पोस्टर लेकर दुगक सौ फीसदी मतदान का संकल्प लिया

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती की स्थापना दिवस दुर्ग में मनाया गया। इस अवसर पर दुर्ग इकाई के पूर्व अध्यक्ष व स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक संजय चौबे, पवन बड़जात्या ने लघु उद्योग भारती की स्थापना के उद्देश्यों को बताते हुए उद्यमियों और अन्य कुटीर उद्यमियों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उद्यमियों, व्यापारियों, समाजसेवी संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तथा संघ प्रमुख द्वारा सितंबर में विज्ञान भवन में आयोजित तीन दिवसीय 'भविष्य का भारतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण, व्याख्यानमाला के संदेश को दोहराते हुए शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया। छग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग जिला सराफा व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रकाश सांखला, नेमी भंडारी, मांगीलाल सोनी, आकाश पारख, महावीर लोढ़ा, नवनीत जैन, राजमल बोथरा, मनीष लोढ़ा, दिनेश भाई शाह, भैरु बाघमार सहित दुर्ग जिला ज्वेलरी मेकिंग कारीगर संघ के सदस्य भी शामिल रहे।

लघु उद्योग भारती भवानीमंडी का स्थापना दिवस व मिलन समारोह संपन्न

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती इकाई भवानीमंडी ने लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर इंडस्ट्रीज एरिया में मिलन समारोह व नवीन सदस्यों के स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान विश्वकर्मा को माल्यार्पण व कुमकुम तिलक लगाकर दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था के नवीन सदस्यों का स्वागत किया। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष व लघु उद्योग भारती के मार्गदर्शक प्रीतपाल सिंह होरा ने बताया कि लघु उद्योग भारती द्वारा सिर्फउद्योग से संबंधित ही नहीं, बल्कि किसान, जल, सड़कों व जन सामान्य से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए भी प्रयास किए जाते हैं।

लघु उद्योग भारती के संरक्षक कमल सुरेका, अध्यक्ष गोविंद बिड़ला ने बताया कि लघु उद्योग भारती की स्थापना को 30 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। संस्था की 800 से ज्यादा शाखाएं पूरे भारतवर्ष में है। जिनके द्वारा समाज के हर क्षेत्र मुख्यतः मजदूर, कृषि व उद्योग से जुड़ी हुई हर समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के गोविंद भराड़िया, प्रदीप शर्मा, जसविंदर सिंह होरा, मनीष जखेतिया, विनय माहेश्वरी, किशन अग्रवाल, महेश ठेकेदार, अविनाश बिंदल, दीपक गुप्ता, ब्रजेश खंडेलवाल, रामकिशन गुप्ता, ओम शर्मा, बलवंत नागर, राजू जायसवाल, आनंद भराड़िया, सौरभ बंसल आदि उपस्थिति रहे। संचालन सचिव अरुण गर्ग व आभार कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता सीए ने किया।

कैबिनेट मंत्री ने किया लघु उद्योग भारती के कैलेंडर का विमोचन

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के 30वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को वार्षिक कैलेंडर का रतलाम इकाई सदस्यों ने वितरण की शुरुआत की। शहर विधायक एवं एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने विमोचन कर इसकी शुरूआत की। कश्यप ने 30वें स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियो को बधाई दी एवं विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने चुनाव पश्चात लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई के साथ पुनः इन विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रतलाम इकाई अध्यक्ष संजय व्यास, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश अवतानी, सचिव मनेंद्र (रिंकू) कृष्णानी, उपाध्यक्ष अनिल सारडा, कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सुरेखा, बाबूलाल प्रजापत, रघुवीर सोलंकी, मनीष बुलचंदानी आदि उपस्थिति रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please