News

Featured News

All News

नई पहल: लघु उद्योग भारती की महिला विंग अगले माह बनेगी, घरेलू उद्योगों के लिए बनाएंगे

September 6, 2023

लघु उद्योग दिवस पर जिले की उन महिलाओं के लिए यह खबर काम की है, जो घरों पर अचार- मुरब्बा, पापड़-मंगोड़ी, मसाले सहित अन्य खाने-पीने की चीजें, सजावटी सामान, सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी या अन्य कोई भी घरेलू उद्योग करती हैं।

लघु उद्योग भारती सितंबर माह में महिला विंग का गठन करने जा रहा है। महिला विंग बनने के बाद लघु उद्योग संघ से जुड़े बड़े कारोबारी घरेलू उद्योग करने वाली महिलाओं की हर स्तर पर मदद करेंगे, चाहे बैंकों से लोन सेक्शन करवाना हो या फिर उनके प्रोडक्ट्स को देश-विदेश के मल्टी स्टोर्स में पहुंचाना हो । महिला विंग अजमेर में ही नहीं बल्कि देशभर के विभिन्न जिलों में गठित होगी। मालूम हो कि देश की जीडीपी में एमएसएमई का 90 प्रतिशत एमएसएमई का योगदान है। महिलाओं द्वारा किया जा रहा घरेलू उद्योग भी इसी का हिस्सा है। लघु उद्योग भारती देश का सबसे एमएसमई संघ है, देश में इसकी 900 इकाईया संचलित है।

भीलवाड़ा में इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर 15 से, देखने को मिलेंगे टेक्सटाइल सेक्टर के इनोवेशंस

September 4, 2023

टेक्सटाइल सिटी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर की व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। आगामी 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस फेयर में पड़ा उद्योग में हुई कई इनोवेशन देखने को मिलेंगे।

लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा इकाई की ओर से आयोजित इस फेयर को लेकर यहां के कपड़ा उद्यमी अपने उद्योग में कुछ नया करने की तैयारियों में जुटे हैं। संस्था अब तक सात बार इस तरह का फेयर लगा चुकी है। इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर के हर्ष संस्करण में एक सौ से अधिक कंपनियां भाग से रही है। इस बार लगने वाले फेयर में सबसे अधिक फॉक्स कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में हुए इनोवेशन पर रहेगा, वहीं नई टेक्नोलॉजी से उद्यमियों को अवगत कराया जाएगा।

लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष मस्कट ने बताया कि यह फेयर कपड़ा के लिए माइलस्टोन साबित होगा। फेयर को लेकर टेक्सटाइल सेक्टर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। टेक्सटाइल क्षेत्र में हो उनीश की जानकारी एक ही छत के नीचे मिलने को लेकर उद्यमी उत्साहित है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिनिया ने बताया कि फेयर में नई तकनीक को लाइव लूम मशीनरी, यार्न और फैब्रिक में न्यू इनोवेशन निश्चित ही विजिटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फेवर में भाग लेने के लिए अहमदाबाद, सूरत, मुंबई और बेंगलुरु आदि शहरों से बड़ी संख्या में स्टॉल बुक कराए है। उन्होंने बताया कि स्थल बुकिंग का कार्य अंतिम चरण में है। फेयर को स्पॉन्सर वा निर्माता कंपनी भिलोमा और को-स्पन्सर आरसीएम एवं जिंदल सॉ लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है, जबकि फेयर को स्पोर्टर सरकार की एमएसएमई और एनएसडीसी है उन्होंने बताया कि फेयर में एवं अन्यको प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चंदा की उद्योग भी रुचि दिखा रहे है।

तैयारियों में जुटी टीम: प्रांत संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना, फेपर के कन्वीनर गिरीश अग्रवाल, सचिव अनूप बागड़ोदिया, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, उपाध्यक्ष हरगोविंद सोनी ग्रोथ सेंटर के उपाध्यक्ष सुमित जागेटिया, गएईका प्रमुख सुरेश कोगटा, पुनित सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सत्यप्रकाश गग्गड़, क जिंदन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशोर काबरा, राजीव शर्मा, रामरतन जागेटिया, सीए शिवप्रकाश झंवर, हरी अवाल जगदीश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दिनेश ला सुनील मेहता और महिला इकाई रोम फेयर को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं।

ग्रामीण हुनर को शिखर तक पहुंचाएं

September 4, 2023

लघु उद्योग, दिवस पर ककरमत्ता स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती की ओर 'ग्राम विकास से राष्ट्र विकास' विषयक संगोष्ठी हुई। इसमें ग्रामीण हुनर को शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों ने विचार व अनुभव साझा किए।

लघु उद्योग भारती (काशी प्रांत) के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मेरी माटी मेरा देश के तक तहत पंच प्रण की शपथ दिलाई। उन्होंने छह हुनरमंद बुनकरों व शिल्पकारों को दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी। काश्याम सृजन फाउंडेशन व ऊषा फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के सम्पर्क प्रमुख दीनदयाल पांडेय, संयुक्त निदेशक (एमएसएमई) एलबीएस यादव, वैदिक वैज्ञानिक रघुवंश मणि पांडेय, साई के पूर्व निदेशक वीवीएसएन राव, शिकागो से आए आईटी विशेषज्ञ अनुराग व महिला महाविद्यालय (बीएचयू) की पूर्व प्रोफेसर इंदिरा विश्नोई ने ग्रामीण हुनर को शिखर तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर विचार रखे। वीवीएसएन राव और अनुराग ने 2-2 पावरलूम देने का घोषणा की।

इस मौके पर सन्नी विश्वकर्मा, गुलशन मौर्य, अदीबा रफत, रंजना श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, अवधेश मोयं, भारत भूषण गुप्ता, अरुण सिंह, विमलेश मौर्य, दिनेश गुप्ता रहे।

उद्यमी बोले, नए जेनरेटर की खरीद पर 50% सब्सिडी मिले

September 4, 2023

लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की ओर से शनिवार को उद्यमी मिलन कार्यक्रम हापुड़ बाईपास स्थित समन्वय भवन में हुआ। लघु उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। जेनरेटर बंदी पर उद्यमी व्यथित दिखे। सीपीसीपी-4 प्लस कैटेगरी के नए जेनरेटर को लेकर उद्यमियों को जानकारी दी गई।

विशिष्ट अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल रहे। अध्यक्षता लघु उद्योग भारती संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, संचालन मेरठ महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार जैन ने किया। सीपीसीपी-4 प्लस कैटेगरी के नए जेनरेटर पर जानकारी देने के लिए जैक्सन कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया। उद्यमियों ने सरकार से मांग की कि या तो पुराने जेनरेटर की व्यवस्था को बहाल रखा जाए या नए जेनरेटर की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी और बाकी पर कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उप्र डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा, समस्याओं के निस्तारण को अपने स्तर पर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर निराकरण कराएंगे। कार्यक्रम में अनिल में अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अमल कृष्णा, ह अर्पित जैन, रूपक जैन, विवेक मित्तल, अंकुर जैन, अनिरुद्ध, मुकेश- जैन, अमित रस्तोगी, शरद सुधाकर रहे।

लघु उद्योग भारती निम्बाहेड़ा इकाई सेमिनार -2023 सम्पन्न

September 4, 2023

लघु उद्योग भारती निम्बाहेड़ा इकाई कार्यकारिणी का सेमिनार 2023 एवं स्नेह मिलन समारोह रविवार को स्थानीय वण्डर टाउन हॉल में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता निम्बाहेड़ा इकाई अध्यक्ष मनोज पटवारी ने की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष पवन गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचन्द मेहता, कृषि उपज मंडी समिति सचिव पंकज मोदी, डीआईसी प्रबंधक रूपसिंह झाला, एसबीआई एमएसएमई ब्रांच प्रतिनिधी अकरम मंसूरी मौजूद रहे। शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का निम्बाहेड़ा इकाई सदस्यों द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन इकाई अध्यक्ष मनोज पटवारी ने दिया, वहीं संस्था की ओर से इकाई मंत्री राजेश काबरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि लघु उद्योग भारती की स्थापना 25 अप्रेल 1994 को की गई थी, वर्तमान में भारत वर्ष में इसकी 800 से अधिक इकाईयों में 48 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य जुडे हुए हैं। उन्होने लघु उघोग संस्थान की कार्य पद्धति के बोर में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अपने निर्धारित 6 एजेंडो पर कार्य करती है। जिसके आधार पर संस्था से जुडे उद्यमी को अपने उद्योग में आने वाली समस्या का मिलजुल कर समाधान किया जाता है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस संस्था को बनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के लिए सोचने वाले उद्यमियों को एक मंच उपलब्ध करवाना है। यह संस्था मुख्यतरू राष्ट्र को सर्वोपरी मानकर कार्य करती है। जिसमें उद्यम एवं मजदूर के प्रति अपनी जवाबदेही भी तय रहती है।

अमेठी को प्लाई उड का हब बनाएंगे मेरठ के शांतनु

August 28, 2023

आईआईटी ने कानपुर में पढ़ने के दौरान भारत के प्रथम नैनो सेटेलाइट जुगनू को बनाने की का गौरव हासिल कर मां सपना के सपने को साकार करने की चाहत ने की शांतनू को मेरठ से अमेठी खींच लाई।। वर्ष 2010 में आईआईटी कानपुर द्वारा बनाए गए माइक्रो सेटेलाइट को इसरो को सौंपने के बाद से चर्चा में आए मेरठ के शांतनू अग्रवाल

अब स्मृति इरानी के अमेठी को प्लाईउड का हब बनाएंगे। पूरी तरह से भारतीय तकनीक पर आधारित एक विशेष केमिकल के घोल का निमार्ण कर औद्योगिक इकाइयों के जरूरतों को पूरा करेंगे। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट में सामिल होने के बाद जमीन की खोज में वे अमेठी के इस स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में एमओयू हस्ताक्षर कर एक नई इकाई का निमार्ण कर मां सपना के सपने को साकार कर दिखाया है, और इसके शुभारंभ को इतिहासिक बनाने के लिए चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के दो दिन बाद की तारीख को चुना, शांतनू के इसी हौसले को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति इरानी ने भी उनके ईकाई का शुभारंभ कर अमेठी से उड़ान भरने के हौंसले को सराहा है, शांतनू ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण जगदीशपुर के सेक्टर -13 में गोरखनाथ आर्गनिक्स नामक एक इकाई की स्थापना कर प्रथम चरण में 25 करोड़ की लागत से 5000 एस्कवायर मीटर बनाया है, केमिकल ईकाई से प्लाईउड़ फैक्टरी साहित अन्य इकाइयों में लगने वाला भारतीय संचालित है । तकनीक पर आधारित एक विशेष केमिकल का निर्माण तैयार करेंगे, जिससे यहां पर संचालित होने वाली प्लाईउड़ वा अन्य इकाइयों को यहीं से सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, साकार कर रहे हैं। शांतनू ने बताया कि भारतीय तकनीक पर आधारित इस केमिकल को तैयार करने के लिए रॉ मिटोरियल वे आसाम से टैंकर में सड़क से मंगवाते हैं

पूरा प्रोडक्सन 305 टन प्रति दिन का होगा वर्तमान में पहले चरण में 100 टन प्रतिदिन की शुरूवात हो गई है, जो प्रदेश में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी केमिकल ईकाई है, लोकल में रॉ मिटीरियल के मिलने से कई अन्य प्लाईउड़ की फैक्टरियां को यहां पर स्थापित करने के लिए बाहरी उद्यमियों से चर्चा चल रही है जल्द ही वे उद्यमी स्वामी यहां आकर अपनी इकाइयों की स्थापना करेंगे बस जरुरत पड़ने पर उन्हें प्रशासनिक मदद की अवश्यकता है। वैसे पहले से तीन इकाइयां यहां पर संचालित हैं।

शांतनु यह भी बताते हैं कि केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति इरानी से प्रभावित होकर वे मेरठ से यहां तक का सफर तय करके मां सपना के सपनो को साकार कर रहे हैं।

इसी फैक्टरी का केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति इरानी ने पिछले 25 अगस्त को फीता काट कर शुभारंभ कर चुकी हैं।

अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन का आयोजन

August 28, 2023

लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक एवं अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन, उद्यमी संगम का आयोजन आध्यात्म साधना केंद्र पर किया गया। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के पूरे देश के उद्यमियों एवं भारतवर्ष के सभी प्रदेशों के पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी, सह सर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मार्गदर्शक, लघु उधोग भारती केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार, माननीय अश्वनी वैष्णव जी एवं केंद्रीय कानून, न्याय, संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार, अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित रहे। इस बैठक में सहारनपुर से मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, वरुण अग्रवाल, मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर राजेश जैन, जिला अध्यक्ष शामली अंकित गोयल, शौर्य जैन, मुकेश शर्मा 1) संदीप अग्रवाल उएवं संचित ने प्रतिभाग किया, पूरे सम्मेलन में लघु उद्योग सहारनपुर के द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी रुड़की के साथ उद्योगों को बढ़ाने के लिए, उद्योगों की समस्याएं दूर करने एवं उद्योगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी व परामर्श उपलब्ध कराने के लिए किया गया समझौता छाया रहा। राष्ट्रीय अधिवेशन में मान्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण जी ने कहा की उद्योगों को लघु उद्योग भारतीय सहारनपुर की तरह आईआईटी एवं एन आई आईटी के साथ जुड़ना चाहिए ताकि उद्योगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी उपलब्ध हो सके और हमारे देश के उद्योग भी विश्व स्तर पर विश्व के अन्य उद्योगों के साथ प्रति स्पर्धा कर सके एवं विश्व बाजार में अपने देश के उद्योगों का सामान्य निर्यात हो सके जिससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा हमारे देश को उपलब्ध होगी। हमारे देशवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

'रोजगार बढ़ाना है, तो MSME में विशेष योजना बनानी होगी'

August 28, 2023

छतरपुर स्थित अध्यात्म साधना केंद्र में हुए लघु उद्योग भारती (LUB) के 'उद्यमी संगम' में देशभर के व्यापारी और उद्यमी आए। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि वर्तमान बढ़ती जनसंख्या और मौजूदा हालात में रोजगार का सृजन करना है, तो एमएसएमई में योजनाएं बनानी होंगी। देश में खेती, P दूध और फल- सब्जी का काम छोड़ दें, तो बड़ी इंडस्ट्री 4 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार नहीं देती।

उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत रोजगार एमएसएमई ही देती है। देश में एमएसएमई से 11 करोड़ से ज्यादा लोगों रोजगार मिलते हैं। जीडीपी में भी 33 प्रतिशत योगदान एमएसएमई का है, वहीं एक्सपोर्ट में इसका 50 प्रतिशत योगदान है। सरकार की योजना भी है कि इसे 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाए। इसके लिए स्कीम बनानी पड़ेगी। अगर 2 से 4 करोड़ रोजगार बढ़ाने हैं, तो यह एमएसएमई ही दे सकता है। छोटी पूंजी में उद्योग लग जाता है। 25 लाख से 1-2 करोड़ में काम हो जाता है।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हर साल 0.1 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या शहरों में शिफ्ट हो रही है। इसमें कुछ जनसंख्या गांव में वापस लौट जाती है। जो लोग शहरों में जाते हैं, उनमें से कुछ ही अच्छा जीवन जी पाते हैं। 135 करोड़ लोगों को ध्यान में रखकर भारत के लिए, मॉडल बनना चाहिए। यह केवल एमएसएमई उपलब्ध करा सकता है। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था LUB के दिल्ली प्रांत ने की। दिल्ली के अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता और महासचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि देशभर से आए सदस्यों को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और अश्विणी वैष्णव ने संबोधित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं में उद्यमी काफी महत्वपूर्ण हैं।

नई टीम का गठन

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर घनश्याम ओझा और राष्ट्रीय महासचिव पद पर ओम प्रकाश गुप्ता सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र नागपाल को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 5 लोगों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। ओम प्रकाश गुप्ता । को राष्ट्रीय महासचिव और नरेश पारिख, अंजू बजाज और जनक भाटिया को राष्ट्रीय सचिव के रूप में दायित्व संभालेंगे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please