News

Featured News

All News

केंद्रीय मंत्री से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल, इंडस्ट्रियल फेयर का दिया आमंत्रण

August 7, 2023

लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा में आगामी 15, 16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2023 में भीलवाड़ा आने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में नरेश पारीक राष्ट्रीय सचिव, श्रीमती अंजू राष्ट्रीय सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय लिए बैठक आयोजित सह कोषाध्यक्ष, दीवान चंद गुप्ता दिल्ली अध्यक्ष शामिल थे। समन्वयक संजीव चिरानिया ने बताया की अभी तक कॉटन, स्पन, टेक्सचराइज यान, सभी तरह का फैब्रिक, वीविंग, रेडीमेड, मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स के अहमदाबाद, सूरत एवम मुंबई सहित अनेक केंद्र से स्टॉल बुक हुए है।

समन्वयक संजीव चिरानिया ने बताया की फेयर की तैयारी से संबंधित आज एक मीटिंग हुई। फेयर के विषय, सभी एक्जीबीटर, विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि पर स्मारिका प्रकाशित की जानी है, जिसका कार्य श्रीमती पल्लवी लड्डा के निर्देशन में चल रहा है। सुमित जागेटिया फेयर में होने वाले इवेंट की तैयारिया देवर में है। फेयर की मशीनरी स्टाल बुकिंग रामरतन जागेटिया कर रहे है। पुनित सोनी इंफ्रा का मैनेजमेंट देख रहे है। अजय अग्रवाल प्रचार प्रसार देख रहे है। हरगोविंद सोनी एवम सत्यप्रकाश गग्गड के निर्देशन में कैफेटेरिया का कार्य चल रहा है।

बैठक में भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष महेश हुरकट, गिरीश अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, हरी अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महिला इकाई सचिव नीता बंसल, विमला जैन, चंदा मूंदड़ा, उपस्थित रहे।

फुटवियर्स पर BIS अनिवार्य करने के खिलाफ एकजुट हो रहे निर्माता

August 7, 2023

केंद्र सरकार ने फुटवियर इंडस्ट्री के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (IIS) की अनिवार्यता कर दी है। इस निर्णय के बाद जूते और चप्पलों के दाम में 3 गुना तक वढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रिसाइकल पीवीसी का इस इंडस्ट्री में उपयोग बंद हो जाएगा। इसके खिलाफ फुटवियर्स निर्माता एकजुट हो रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश से फुटवियर निर्माताओं ने समस्याएं बताई अब केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिलने का समय मांगा है। केंद्र के मंत्रियों को फुटवियर सेक्टर से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को साझा करेंगे।

दिल्ली के लघु उद्योग भारती के मुख्यालय में फुटवियर निर्माताओं की महत्वपूर्ण मीटिंग भी हुई। इसमें देशभर के तमाम राज्यों से आए 30 से अधिक फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स ने हिस्सा लिया। लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र नागपाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जयपुर संभाग के सचिव जेपी चुघ ने की सरकार को कई ज्ञापन दे चुके हैं। अब अंतिम ज्ञापन देंगे। छोटे निर्माताओं की भलाई की दिशा में फैसले होने चाहिए। अभी एक जूते पर 56 प्रकार टेस्ट की वाध्यता की गई है। यह अति सूक्ष्म और अति लघु उद्यमी को वाध्यता से बाहर रखा जाए। इनके पास इतने संसाधन नहीं होते कि इन टेस्ट के लिए बड़ी और महंगी मशीने लगा सके। यदि किसी स्वतंत्र लैव से जांच करवाएं, तो बहुत महंगा पड़ेगा। 50 करोड़ रुपये से कम की टर्नओवर वालों के लिए इतने संसाधन जुटाना संभव नहीं है। गुरुवार की मीटिंग में राज कुमार अग्रवाल, सुभाष जग्गा, राजेंद्र जिंदल और आलोक जैन भी मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मिल इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का आमंत्रण दिया

August 3, 2023

लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा में आगामी 15,16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2023 में भीलवाड़ा आर्मी का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में नरेश पारीक राष्ट्रीय सचिव, अंजू बजाज राष्ट्रीय सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, दीवान चंद गुप्ता दिल्ली अध्यक्ष शामिल थे। समन्वयक संजीव चिरानिया ने बताया की अभी तक कॉटन, स्पन, टेक्सचराइज यार्न, सभी तरह का फैब्रिक, वीविंग, रेडीमेड, मशीनरी, स्पेयर पास के अहमदाबाद, सुरत एवम मुंबई सहित अनेक केंद्र से स्टाल बुक हुए है। फेयर की तैयारी से संबंधित आज एक मीटिंग हुई। फेयर के विषय सभी एक्जीबीटर, विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि पर स्मारिका प्रकाशित की जानी है, जिसका कार्य पल्लवी लड़ा के निर्देशन में चल रहा है। सुमित जागेटिया फेयर में होने वाले इवेंट की तैयारिया देख रहे हैं। फेयर की मशीनरी स्टाल बुकिंग रामरतन जागेटिया कर रहे है। पुनित सोनी इंफा का मैनेजमेंट देख रहे है। अजय अग्रवाल प्रचार प्रसार देख रहे है। हरगोविंद सोनी एवम सत्यप्रकाश गम्गड़ के निर्देशन में कैफेटेरिया का कार्य चल रहा है। मीटिंग में भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष महेश हुस्कट, गिरीश अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, हरी अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महिला इकाई सचिव नीता बंसल, विमला जैन, चंदा मूंदड़ा उपस्थित रहे।

व्यापारियों को कानून और जेल का डर नहीं दिखा सकेंगे अधिकारी

August 3, 2023

राज्यसभा से जन विश्वास बिल को मंजूरी मिल गई है। इससे 19 मंत्रालयों से जुड़े 42 कानूनों के 183 प्रावधानों में जेल की सजा से मुक्ति मिलेगी। ये ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रमोट करेगा। अब अलग अलग विभाग के अधिकारी बाजार में आकर व्यापारियों को कानून और जेल भेजने का डर दिखाकर प्रताड़ित नहीं कर पाएंगे। संसद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जन विश्वास बिल के जरिए बहुत से कानून में जेल जाने का प्रावधान खत्म कर रहे हैं।

सरकार के फैसले का लघु उद्योग भारती दिल्ली के अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब देश में व्यापार करने में आसानी होगी। ये कानून पर्यावरण, कृषि, मीडिया, उद्योग, प्रकाशन और कई अन्य क्षेत्र के है, जिनमें होने वाले अपराध को या तो कम किया है, या खत्म किया है। कई मामलों में सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाएगा। सरकार मानती है कि लोगों पर भरोसा करना होगा। छोटी-मोटी भूल या गलतियों के लिए उन्हें सजा देना ठीक नहीं है। इसमें छोटा-मोटा जुर्माना लगाकर छोड़ देना ठीक है। अब व्यापारियों में डर कम होगा।

महासचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि अभी सरकार को बहुत कुछ करने की जरूरत है। उद्यमियों में सरकार के प्रति नकारात्मक रुख को खत्म करना होगा। तभी लाभ है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स में उद्यमियों को पलूशन फैलाने वाला करार दिया है। उद्यमी कभी प्रदूषण नहीं फैलाता सरकार के तय मानको पर उद्यमी प्रोडक्शन करता है। अब यदि कोई किसी माल का गलत तरीके से उपयोग करे, तो उद्यमी दोघे नहीं है। जो प्रदूषण फैला रहा है, उसके विरुद्ध एक्शन हो।

सखलेचा, कमल पटेल और सारंग ने कहा मध्यप्रदेश में उद्योग अग्रणी

July 31, 2023

लघु उद्योग भारती उद्यमिता के संगठन द्वारा समय-समय पर उद्योग संबंधी विषयों को सरकार के समक्ष रखा जाता है जिसका शीघ्रता से एवं सुलभता के साथ निराकरण कैसे किया जाए हम यह विचार करते हैं। यह बात मध्यप्रदेश के एमएसएमई केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित एमएसएमई स्टार्टअप कॉन्क्लेव में कही। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आज मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में संपूर्ण भारत में सबसे आगे हैं एवं प्रदेश में मंडी टैक्स जैसे बड़े विषयों पर हमने निराकरण किया है। शिक्षा मंत्री विश्राम सारंग ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा किया गया यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है इस तरह के आयोजन आगे आने वाले समय में निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होंगे। सभी अतिथियों ने लघु उद्योग भारती के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता के कार्यों को सराहा।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि आज संपूर्ण भारत में 650 से अधिक जिलों में संगठन का कार्य व्यास है एवं 50,000 से अधिक सदस्य हमारे संपूर्ण भारत वर्ष में लघु उद्योग भारती द्वारा गोविंदपुरा संगठन से जुड़े हुए हैं।

इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय सह समन्वयक स्वावलंबी भारत, समीर मूंदड़ा राष्ट्रीय सचिव लघु उद्योग भारती, जिला उद्योग व्यापार केंद्र महाप्रबंधक कैलास मानेकर मुरैना इकाई के सचित प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव समार मुंदडा, भोपाल इकाई अध्यक्ष विनोद नायर, महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री अरुण सोनी ने किया

लघु उद्योग भारती में राजेश अध्यक्ष एवं अरुण सोनी महामंत्री बनाये गए

July 31, 2023

लघु उद्योग भारती द्वारा भोपाल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में आगामी 2 वर्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा पीथमपुर, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी कटनी को बनाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश चंद ने कहा कि संगठन में परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है जिसके कारण नए कार्यकर्ता का विकास होता है एवं पुराने कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि अन्य प्रदेश: कार्यकारिणी के सदस्यों में कोषाध्यक्ष अरविंद मनोहर काले भोपाल, संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर ग्वालियर, सतीश मुकाती देवास, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा उज्जैन, रवि मिश्रा जबलपुर उमा शर्मा भोपाल, दिनेश तिवारी शाजापुर, निखिल जैन धार, प्रदेश सचिव राजेश अरोरा आगर, रवि पोद्दार बुरहानपुर, शेफाली कौशिक ग्वालियर, सोमेश गुप्ता जबलपुर. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- अतीत अग्रवाल उज्जैन, रणवीर सिंह आंजना आगर मालवा, चंद्रप्रकाश अन्तान रतलाम, शिवनारायण शर्मा इंदौर, विनीत जैन इंदौर, आदेश बंसल ग्वालियर, राजेश महेश्वरी उज्जैन विशेष आमंत्रित सदस्य अशा वैद्य उज्जैन डॉक्टर नेमीचंद जैन उज्जैन महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष के दायित्व में अनिल वासवानी कटनी, सचिव सुनील पंचोली छिंदवाड़ संयुक्त सचिव मनीष पटेल जबलपुर, मालवा प्रांत अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र दुबे पीथमपुर, सचिव राजेश गर्ग उज्जैन, संयुक्त सचिव श्रीमती सीमा मिश्रा धामनोद, राजेश देशमुख सुसनेर, मध्य भारत प्रांत' अध्यक्ष डीडी सेठिया भोपाल, सचिव पुरुषोत्तम कौशिक ग्वालियर, संयुक्त सचिव संजीव कुचिया मुरैना को जिम्मेदारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त संभाग कार्यकारिणी के भी विभिन्न दायित्व को घोषणा की गई

लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी गठित: राजेश अध्यक्ष व रविंद्र महामंत्री निर्वाचित

July 28, 2023

लघु उद्योग भारती के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें 250 से अधिक उद्योग इस कार्यकारिणी के सदस्य हैं। कार्यकारिणी में राजेश जैन को अध्यक्ष व रविंद्र पंड्या महामंत्री निर्वाचित हुए हैं।

लघु उद्योग भारती पीथमपुर इकाई की वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष जीटी नारखेड़े ने अपने पिछले कार्यकाल का ब्यौरा दिया व लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, विनीत जैन, राजेश मिश्रा, राजेन्द्र दुबे, राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यकारिणी में गोपाल जायसवाल उपाध्यक्ष, जयंती पटेल कोषाध्यक्ष वहीं दिलीप कछावा, राकेश साहू, नारायण वाडे, कल्याण सिंह चौहान, मनोज शर्मा, संतोष उपाध्याय सहसचिव । सदस्य नीलिमा कनोजिया, सलिल मोड़क, राजेश पांचाल, गोविंद हानपुडे, संजय वर्मा, राधेश्याम मुजाल्दे, अनिल सभरवाल, पवन जैन, राजीव सक्सेना, संजय पाटिल, राजेश नाईक, एके सिन्हा नियुक्त किए गए। इसके अलावा विभिन्न आयाम एवं विभागों के लिए प्रभारी भी घोषित हुए। जिसमें प्रशासन प्रभारी लक्ष्मीनारायण गब्बर छड़ोदी, हं राकेश बिंद पोएफ-इएसआईसी ल पर्यावरण विभाग संजय वर्मा, विद्युत विभाग गोविंद हानपुडे, श्रमविभाग कार्मिक क्षेत्र-संतोष उपाध्याय, सेक्टर एक दो तीन सदस्यता प्रभारी क्रमशः जयंती पटेल, मनोज शर्मा, कल्याण सिंह चौहान घोषित हुए।

राजसमंद व देवगढ़ इकाई के दायित्व परिवर्तन की घोषणा एवं इकाई मोही का गठन

July 28, 2023

लघु उद्योग भारती राजसमंद की आयोजित वार्षिक साधारण सभा की बैठक में राजसमंद की छठी इकाई मोही का गठन एवं राजसमंद एवं देवगढ़ इकाई के नए सत्र के दायित्व परिवर्तन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई, मुख्य आतिथ्य अखिल भारतीय महा मंत्री घनश्याम ओझा, विशिष्ट आतिथ्य प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल और प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता का सानिध्य रहा। स्वागत उद्बोधन हर्ष लाल नवलखा द्वारा दिया गया। संगठन परिचय एवं उपलब्धि घनश्याम ओझा द्वारा रखा गया। मोही इकाई के गठन एवं राजसमंद एवं देवगढ़ के नये सत्र के दायित्वों की घोषणा योगेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रकाश चंद्र ने उद्बोधन में भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम कर्म कौशल सामर्थ्य की अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की चौथी औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बताया। दायित्व घोषणा में सत्र 2023-25 के लिए केंद्रीय इकाई राजसमंद के अध्यक्ष पद पर संदीप सामसुखा महासचिव हेमंत सहलोत, कोषाध्यक्ष प्रसून राठी को दायित्व मिला।

अध्यक्ष संदीप सामसुखा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष उत्तम कावड़िया, अशोक मुरोतिया, दीपक कांकरिया, मनीष गर्ग, सचिव प्रकाश हिंगड़, अमित बाला, कुलदीप व्यास, सह सचिव हर्षित बाला, चंद्रप्रकाश सहलोत सहित 12 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। नूतन इकाई मोही में अध्यक्ष का दायित्व दिग्विजय सिंह भाटी, सचिव छगन तेली एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व नारायण कुमावत को दिया गया। देवगढ़ इकाई में अध्यक्ष राजमल जैन, सचिव मुकेश मांडोत एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व वीरेंद्र टाक को दिया गया।

उद्योग विकास हेतु दोहरा कर समाप्त किया जाएगा: मुख्यमंत्री शिवराज

July 27, 2023

मध्य प्रदेश के उद्योगों को दोहरे कर को समाप्त किया जाएगा। इसके अलावा कालांतर में मेरे द्वारा उद्योग जगत के लिए जो घोषणाएं की गई हैं उन्हें भी पूरा किया जाएगा। यदि कोई विषय कैबिनेट में ले जाने का होगा उसे पास कराने का भी प्रयास करूंगा। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को आगे बढ़ाने में लघु उद्योग भारती ने जो विषय रखे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उद्योगपतियों को छोटे-छोटे प्लाट जरूरत अनुसार आवंटित किए जाएंगे। ये आश्वासन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात में दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेश शर्मा ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा आरंभ की गई मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, युवाओं के कौशल उन्नयन और उन्हें आत्म निर्भर बनाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सोखने और रोजगार प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर विद्यमान हैं। योजना के अंतर्गत व्यवसायी अपनी इकाइयों में युवाओं को जोड़कर काम सिखाने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान से प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र में 5 हजार वर्ग फट या उससे कम के छोटे प्लाटों के लिए भूमि आरक्षित करने, जिलों में ग्रामीण स्तर पर स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्लग एण्ड प्ले की सुविधा से युक्त मल्टीस्टोरी क्लस्टर का निर्माण, अनुदान राशि की डीबीटी के माध्यम से उपलब्धता तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास में आने वाली कठिनाइयों और उनके समाधान आदि सहित 13 मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता के अलावा महामंत्री अरूण सोनी, अखिल भारतीय सचिव समीर मूंदणा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेंद्र गुप्त, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष अरविंद काले शामिल थे।

समर बने लघु उद्योग भारती नालागढ़ के अध्यक्ष

July 27, 2023

लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई के चुनाव प्रभारी लाला रूप नारायण की देखरेख में हुए। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, उपाध्यक्ष एन.पी. कौशिक, महासचिव संजीव शर्मा, प्रांत प्रभारी विक्रम बिदल व पैटर्न अखिल मोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष पंकज मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए. कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

नई टीम में अध्यक्ष समर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष अशोक चंदेल, राजीव मनोचा व कुलदीप राणा महासचिव राघव आचार्य, ज्वाइंट सचिव बलदेव ठाकुर, रामेश्वर प्रजापति, बहादुर खान, मनोज राणा व पूनम चंदेल, कोषाध्यक्ष रमन गौतम, कानूनी सलाहकार यजुवेन्द्र वस्सो, मीडिया प्रभारी सतविंदर सैनी प्रभारी नालागढ़ चैप्टर लाला रूप नारायण चुने गए।

प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।

हरबंस पटियाल ने कहा कि सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करने वाले एम.एस.एम.ई. सैक्टर की आज कोई सुध नहीं ले रहा है। लघु उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी प्लाट सस्ते दामों पर दिए जाएं।

कार्यकारिणी का गठन

July 25, 2023

लघु उद्योग का भारती का जिला स्तरीय सम्मेलन हर भंडारिया घाटा क्षेत्र में हुआ। इसमें संव्य लघु उद्योग भारती की डुगरपुर, पक सागवाड़ा, आसपुर, केशरियाजी और मृत बिछीवाझ इकाई से उद्यमी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के राजस्थान क्षेत्र के महासचिव योगेंद्र शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि मन वरिष्ठ सलाहकार हंसमुख पंड्या जा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 23 जिला प्रचारक नरेंद्र रहे। स्वागत दो इंगरपुर इकाई के अध्यक्ष पवन जैन ने किया। इकाई अध्यक्ष डा. कांतिलाल पाटीदार ने प्रतिवेदन त्री प्रस्तुत किया। आसपुर इकाई के बारे संरक्षक की में महासचिव पंकज मेहता ने बताया। बैठक में हसमुख पंड्या ने चारों इकाइयों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की इसमें जिला समन्वयक पवन जैन, इंगरपुर इकाई के लिए अध्यक्ष अरुण जैन, महासचिव प्रमोद पटेल, कोषाध्यक्ष मुकेश कलाल, सागवाड़ा इकाई कांतिलाल पाटीदार अध्यक्ष मुकेश तेली, महासचिव अमित सोमपुरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार, आसपुर इकाई अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महासचिव पंकज मेहता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, केशरियाजी इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र कलाल, महासचिव प्राणजीवन भाणावत, कोषाध्यक्ष कीर्तेश तेली को मनोनीत किया। जिला प्रचारक मे वर्तमान में पारिवारिक व्यवस्था और सामूहिक परिवार के महत्व बताया। प्रदेश महासचिव शर्मा ने लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय संरचना और ज्योग हित में किए जा रहे कार्य के बारे में बताया। इस दौरान अनिल पटेल, सौरभ जैन, हार्दिक जैन, प्रो शीतल भाणावत, श्रवण शर्मा, पेर प्रकाश भट्ट, हितेश पंचाल मुकेश कसारा, उमेश जैन, बृजलाल कलाल, अनिल शर्मा, कौशिक सोनी आदि शामिल हुए। संचालन लघु प्र उद्योग भारती के जिला समन्यवक पवन जैन ने किया। आभार बाबूसिंह है राजपुरोहित ने व्यक्त किया।

लघु उद्योग भारती सुसनेर महिला व पुरूष इकाई का हुआ पुनर्गठन

July 25, 2023

सुसनेर नवीन बस स्टैंड के पास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवीन भवन में बैठक का आयोजन कर सुसनेर महिला व पुरुष इकाई का पुनर्गठन हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, मालवा संभाग के पुनर्गठन प्रभारी राजेश गर्ग व ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक राजेश देशमुख जागीरदार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा, भारत माता व माता सरस्वती का पूजन व माल्यार्पण कर की गई, अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया ततपश्चात अतिथियों का उध्बोधन हुआ व उसके बाद पुनर्गठन प्रभारी राजेश गर्ग के द्वारा दोनों इकाइयों का पुनर्गठन किया गया जिसमें पुरूष इकाई से – अध्यक्ष पोरूसिंह कॉवल सचिव किरपालसिंह बोड़ाना, कोषाध्यक्ष विजय कारपेंटर, संयुक्त सचिव विष्णुप्रसाद, मुकेश सिंह काँवल संयुक्त कोषाध्यक्ष- गणेश पुष्पद, अमित विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार विशाल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमसिंह टेलर, संजय तिवारी जयराज शर्मा, उपाध्यक्ष रतनलाल विश्वकर्मा, तूफानसिंह चौहान, शुभम जैन, भावसिंह सरावत, ईश्वर सिंह सिसोदिया, विशेष आमंत्रित सदस्य तुलसीराम विश्वकर्मा, शिवनारायण विश्वकर्मा, चेतनसिंह सिसोदिया, नारायण सिंह सिसोदिया, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश भेनिया, सोहन मीणा, रामकिशन बगड़ावत, राहुल जैन को दायित्व दिया गया । व महिला इकाई से अध्यक्ष प्रतिज्ञा भावसार, सचिव – अर्चना जोशी, कोषाध्यक्ष-पायल बंग, संयुक्त सचिव- साक्षी देशमुख, संयुक्त कोषाध्यक्ष- दिव्या सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयश्री सिंघई, दिव्या राणा, सायली देशमुख, उपाध्यक्ष कल्पना साँवला, वन्दना नागदिया, हेमलता जैन, बबिता भावसार को दायित्व दिया गया । व वंही पर ग्राम शिल्पी प्रकोष्ठ के अंतर्गत राजेश देशमुख जागीरदार साहब के नेतृत्व में महिलाओं को राखो, सिलाई, मेहंदी, व बुटीक का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम पर सचिव किरपालसिंह बोड़ाना के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please