लघु उद्योग भारती महिला इकाई: संतोषी माता मंदिर परिसर में रौंपे पौधे
लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर की ओर से संतोषी माता मन्दिर परिसर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने कहा कि प्रकृति ने हमें प्राणवायु का उपहार निशुल्क दिया है। प्रत्येक पेड़ हमें प्राणवायु के रूप में ऑक्सीजन निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाता है। अगर हम सब संकल्प लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनकी उचित देखभाल करते हैं तो पृथ्वी के सभी जीव व मानव को प्रकृति का यह अनमोल खजाना निर्बाध रूप से मिलता रहेगा। इस अवसर पर कंचन लोहिया, शिल्पा अग्रवाल, नलिनी बंसल, रूपा भंसाली, सुधा गर्ग एवं ज्योतिभा मथा आदि उपस्थित थीं ।

