News

Featured News

All News

प्रांतीय अधिवेशन में नयी कमेटी की घोषणा

July 24, 2023

रविवार को रामगढ़ के गांधी चौक स्थित होटल शिवम इन में लघु उद्योग भारती का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। दो सत्रों में संपन्न इस अधिवेशन में राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए उद्योग हित व संगठन को सशक्त करने की दिशा तय की गयी। अधिवेशन की शुरूआत अतिथियों ने मां भारती व भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर व दीप जला कर किया। प्रांतीय अधिवेशन की प्रथम पाली में बीते सत्र के आय-व्यय ब्योरे के साथ संगठन द्वारा प्रदेश व रामगढ़ जिले में किए गये उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश भर में किये गये कार्यों को प्रदेश के महामंत्री विजय छापरिया व रामगढ़ जिले के कार्यों का उल्लेख सचिव अनिल गोयल ने किया।

नये पदाधिकारियों का हुआ चयन -अधिवेश की दूसरी पाली में लघु उद्योग भारत की प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व व पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी औम प्रकाश मित्तल ने किया। श्री मित्तल ने कहा कि लघु उद्योग भारती देश के छोटे उद्योगों के हितों व उनके संरक्षण के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उद्योगों की उन्नति से ही भारत का वैभव लौटाया जा सकता है। प्रांतीय प्रभारी इंद्र अग्रवाल ने इस कहा कि लघु उद्योग भारती ही देश का की एकमात्र ऐसा संगठन है जो उद्यमियों व मि मजदूरों के बीच सेतु का काम करता है।

बिजली कटौती से व्यापार हो रहा धड़ाम

July 24, 2023

बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को बड़का रोड पर फैक्टरी मालिकों की बैठक हुई। जिसमें ऊर्जा निगम के अफसरों की कार्यशैली और अघोषित विद्युत कटौती को लेकर नाराजगी जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि तीन दिनों के अंदर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो फैक्टरी मालिक आंदोलन शुरू कर देंगें।

बड़ौत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में उद्यमियों ने कहा कि आए दिन घंटों अघोषित विद्युत कटौती से व्यापार मंदा होता जा रहा है। बार-बार कट होने से मशीनें बंद करनी पड़ रही है। पूरे दिन में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति में व्यापार चौपट होने के कगार पर है। ऊर्जा निगम को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले फैक्टरी मालिकों के साथ ऊर्जा निगम सौतेला व्यवहार कर रहा है। उधर एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जायसवाल ने फैक्टरी मालिकों से बातचीत कर समस्या का हल निकालने जाने की बात कहीं। बैठक में पंकज जैन, तरुण जैन, दिनेश कुमार, गौरव जैन, लोकेश जैन आदि रहे।

पांच इकाइयों के जिलाध्यक्ष घोषित किए

July 19, 2023

लघु उद्योग भारती ने सोमवार को पांच क्षेत्रीय इकाइयों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा की। लघु उद्योग भारती ने महानगर में अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में पांच इकाई का गठन किया है। अलीगढ़ आए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने मुख्य इकाई के पुनर्गठन के निर्देश दिए।

तालानगरी शक्ति इंटरप्राइजेज पर सोमवार को लघु उद्योग की प्रांतीय बैठक हुई, जिसमें उद्यमियों ने लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राकेश गर्ग को समस्याएं बताई। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, ब्रज संभाग कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना व जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल लघु उद्योग भारती की इकाइयों के पुनर्गठन पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि जिला इकाई के अंतर्गत पांच औद्योगिक क्षेत्रीय इकाई का गठन किया जा चुका है, जिसमें संगठन संविधान अनुसार 25 सदस्य एक इकाई में हो सकते हैं।

पांच क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री किए घोषित: लघु उद्योग भारती ने औद्योगिक आस्थान आईआईटी रोड औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष अर्जुन गोविल, महामंत्री हरिओम अग्रवाल, सासनी गेट औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष ऋषभ गर्ग, महामंत्री सक्षम अग्रवाल पाली, गांधी पार्क- सिविल लाइन औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष विक्रांत गर्ग, महामंत्री मनीष अग्रवाल ओपेरा, शक्ति नगर गूलर रोड औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष मनोज गर्ग, महामंत्री राकेश गोस्वामी व तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष संजय गोयल पप्पन, महामंत्री आशीष चौहान बनाए गए। जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने उक्त नामों के प्रस्ताव दिए, जिस पर राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री के समक्ष ब्रज संभाग कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना व प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल सहमति प्रदान की।

ब्रज संभाग के 12 जिलों की इकाई का जल्द करें गठन : लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री राकेश गर्ग ने निर्देशित किया कि ब्रज संभाग के 12 जिलों की इकाइयों का पुनर्गठन हो जाना चाहिए। 27 जुलाई तक सभी कार्यकारिणी घोषित होनी चाहिए।

लघु उद्योग भारती रतलाम की नई कार्यकारिणी गठित

July 18, 2023

लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई की नई कार्यकारिणी 2023-25 का गठन हुआ। मालवा संभाग सचिव अतीत अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं चंद्रप्रकाश आवतानी की अध्यक्षता में गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष संजय व्यास, सचिव रिंकू कृष्णानी, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, उपाध्यक्ष रुकमणी मल्होत्रा, गोविंद मालपानी, अनिल सारड़ा, प्रवीण कटारिया एवं कुश आवतानी, सहसचिव रोहित मालपानी एवं तरुण मूणत, मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य विजय धनोतिया, पूनमचंद चावड़ा, रघुवीर सोलंकी, महेश शर्मा, करण अवतानी, विजय माहेश्वरी, बाबूलाल प्रजापत, मनीष बूलचंदानी, शैलेंद्र सुरेका, प्रवीण कसेरा, रौनक चौपड़ा को बनाया गया। इस मौके पर धरमचंद चपरोट, सुभाष डूंगरवाल, विपुल जैन जावरा संयोजन इकाई से मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

July 18, 2023

लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल एवं अखिल भारतीय महामंत्री घनश्याम ओझा के सानिध्य में हुई। जिसमें वर्ष 2023-25 के लिये शांतिलाल बलाड को प्रदेश अध्यक्ष व योगेन्द्रकुमार शर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा महावीर चौपड़ा को जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष एवं विनय बम्ब को जोधपुर प्रान्त महासचिव मनोनित किया। इस अवसर पर सुरेशकुमार विश्नोई, ओमप्रकाश मित्तल, योगेश गौतम, महेन्द्र खुराना, श्रीमती मंजू सारस्वत, बाबलाल शाह व श्रीमती बिन्द जैन उपस्थित रहे।

कब्जा मुक्त जमीन पर नहीं बसेगा औद्योगिक क्षेत्र

July 18, 2023

इटायरा गांव में कब्जा मुक्त कराई गई पंचायती जमीन पर अब औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं होगा। इस जमीन को शासन-प्रशासन ने अन्य प्रयोजन के लिए गृह विभाग को दे दिया। इसे लेकर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। कहा कि शासन-प्रशासन इसी जमीन पर उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करके दें। कताई मिल को लेकर भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। उद्यमियों को उस समय झटका लगा, जब सोमवार को यूपीसीडा द्वारा मेरठ में नए औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए भूमि के चयन एवं अन्य आवश्यक सुझाव मंत्रणा के लिए औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक में उन्हें जानकारी दी गई कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं होगा। बैठक में लघु उद्योग भारती के संभाग महासचिव राजकुमार शर्मा, मेरठ महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार जैन, महासचिव अर्पित जैन, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दिल्ली रोड के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री विपिन अग्रवाल, मनीष प्रताप, आईआईए मेरठ चैप्टर चेयरमैन तनुज गुप्ता, सचिव गौरव जैन और उपाध्यक्ष निपुण जैन रहे।

सभी उद्यमियों ने कहा कि उनकी पहल एवं प्रवासों से कोतवाल खाते को 155 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक लैंड यूज के लिए चिह्नित किया गया था, जिसे प्रशासन ने कब्जा मुक्त भी करा 'लिया। आरएम यूपीसीडा राकेश झा ने कहा कि यूपीसोडा के पास जमीन खरीदने हेतु पर्याप्त धन नहीं है। लघु उद्योग भारतों मेरठ के अध्यक्ष पंकज कुमार जैन ने भी सुझाव दिया।

अजय सिंह चौहान दूसरी बार चुने लघु उद्योग भारती बरोटीवाला इकाई के प्रधान

July 17, 2023

लघु उद्योग भारती बरोटीवाला ईकाई स की बैठक बद्दी में बरोटीवाला री इकाई के अध्यक्ष अजय चौहान के था नेतृत्व में हुई। बैठक में अखिल श्री भारतीय लघु उद्योग के राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष हरबस पटियाल, व महासचिव की संजीव शर्मा उपस्थित हुए।

बैठक में सबसे पहले पुरानी को कार्यकारिणी को भंग किया गया व किया नई कार्यकारिणी का चुनाव भी दी प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद खन्ना ई के नेतृत्व में हुई, जिसमें सर्वसहमति से अजय सिंह चौहान को दूसरी बार बरोटीवाला इकाई की कमान सौपीं गई। वहीं सोमनाथ पाल, नरेंद्र खत्र व सरविंद को उपाध्यक्ष, पीयूष शर्मा महासचिव, हमीश मग्गु कोषाध्यक्ष, आशीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, सुनील व भारती को सहसचिव व संजीव बस्सी को मिडिया प्रभारी न्युक्त गया। हंसानंद झा एल. बी. वादव, स्वर्ण दक्षसह रंजीत, गौरव सेवल व गौतम को बतौर कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय सचिव विक्रम बिटल ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी सिर्फ अध्यक्ष को नहीं बल्कि, सभी को अपने जिम्मेदारियों को एकजुट होकर निभाना चाहिए तभी संगठन आगे बढ़ सकता है। महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से बरोटीवाला इकाई ने एकजुट होकर सदस्यों की संख्य को दोगुना किया है वे काबिलेतारीफ है। प्रभारी विनोद ने कहा कि संगठन को ईमानदारी से आगे ले जाने वाले लोगों को हो नेतृत्व सोपे जाते हैं। प्रदेश अध्य हम पटियाल ने कहा कि ल योग भारती को सभी का इकाईयों के चुनाव करवाए जा रहे है।

लघु उद्योग भारती यूपी के प्रयास से जारी पर से जीएसटी टैक्स 12% से घटकर 5% हुआ

July 17, 2023

लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में उत्पादित किए जाने जरी उत्पाद के सम्बन्ध में जरी पर 12% जीएसटी के अधिक होने की समस्या केन्द्रीय कार्यालय के माध्यम से जीएसटी काउंसिल को प्रेषित की गई थी तथा एक प्रतिनिधि मण्डल ने भी समय- समय पर मंत्रालय से समन्वय स्थापित किया। लघु उद्योग भारती केंद्रीय नेतृत्व के अथक प्रयासों से यह प्रकरण काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिससे इमिटेशन जरी पर जीएसटी 12 % से घटाकर 5% किया गया है यह निर्णय उत्तर प्रदेश के मऊ, वाराणसी, बरेली तथा अन्य जिलों के जरी उत्पादकों के लिए अत्यंत आवश्यक व लाभकारी है जिसकी मांग राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष काशी प्रांत) तथा भरत थ्रेड (अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत) ने की थी इससे जरी कारोबार हेतु प्रोत्साहन मिलेगा तथा इसके प्रभाव से उत्पादन मूल्य में कमी होने का लाभ उत्पोभकताओं को भी मिलेगा। लघु उद्योग भारती प्रदेश ईकाई संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति घनश्याम ओझा, ओम प्रकाश मित्तल (निवर्तमान राष्ट्रीय (अध्यक्ष) जिनके नेतृत्व में यह संभव हो, सका का हृदय से धन्यवाद व आभार प्रेषित करता है।

फ्यूल सरचार्ज का विरोध एवम विभिन्न इकाईयों का मनोनयन

July 17, 2023

सरकार के द्वारा बिजली बिलों पर लगाए गए फ्यूल सरचार्ज के विरोध में राज्य के व्यवसायी 20 जुलाई को राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित करेंगे। राजस्थान राज्य की अडानी ग्रुप से हारी गई कोर्ट की लड़ाई का भार राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य में कई उपभोक्ताओं ने इस फ्यूल सरचार्ज के विरोध में न्यायालय में रिट दायर की हैं जिसमें न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में निर्णय देकर फ्यूल सरचार्ज लगाये जाने के विरुद्ध स्टे आदेश जारी किए हैं। अजमेर इकाई के पूर्व अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने बताया कि फ्यूल सरचार्ज जिस वर्ष का होता है, उसे उपभोक्ता से उसी वर्ष लेना चाहिए लेकिन सरकार 8 साल पुराने शुल्क की वसूली कर रही हैं। अजमेर इकाई के कुणाल जैन ने बताया कि माहौल उद्योगों के विपरीत हो रहा है।

इकाई दायित्वों की घोषणा

अजमेर इकाई में कुणाल जैन अध्यक्ष, अशोक तोषनीवाल सचिव और अभिषेक जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसी प्रकार पालरा इकाई में राजेश बंसल अध्यक्ष, महेंद्र रावत सचिव और अशोक मोतियानी कोषाध्यक्ष, नसीराबाद इकाई में संजीव अग्रवाल अध्यक्ष, राजेश महानंदानी सचिव और आलोक कोषाध्यक्ष, गेगल इकाई में दिनेश नुवल अध्यक्ष, गोविंद झंवर सचिव और राहुल राजपुरोहित कोषाध्यक्ष तथा पुष्कर इकाई में हितेश खत्री अध्यक्ष गणेश लुहार सचिव और लालचंद खत्री कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

रुनकता में बनेगा प्रदेश का पहला उद्यमी थाना, मिलेगी सुरक्षा

July 17, 2023

कोई भी नई व्यवस्था बनाने में उद्यमी को साथ लिया जाएगा। प्रदेश में पहला पर्यटन थाना जैसे आगरा में बना, उसी तरह रुनकता धाने को प्रदेश का पहला उद्यमी थाना बनाने का प्रयास किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर फैक्टरी के बाहर उद्यमी दो हर उद्यमी से दो-दो सीसीटीवी कैमरे सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि घटनाओं को सुलझाने में पुलिस को मदद मिल सके।

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने लघु उद्योग भारती के उद्योग सुरक्षा संवाद में उद्यमियों को यह भरोसा दिलाया खंदारी बाईपास के होटल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने उद्यमियों को साइबर सुरक्षा के टिप्स दिए और कहा कि जिस ट्रक से माल जा रहा है, उसमें जीपीएस लगवाएं। सामान में भी जीपीएस लगवाएं ताकि किसी भी चोरी या लूट में तत्काल जीपीएस ट्रैकिंग कर अपराधियों को पकड़ा जा सके। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटनाओं के खुलासे के उदाहरण पेश किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग निगम के उपात्यक्ष राकेश गर्ग ने की। उन्होंने पुलिस और उद्यमियों का संवाद बना रहने पर जोर दिया। उद्यमियों ने ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली, उत्पीड़न के सवाल भी उठाए सुरक्षा संवाद से पहले डाइटीशियन रेणुका ढंग ने उद्यमियों को स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार के बारे में बताया। कार्यक्रम में डीसीपी सूरज राय, लघु उद्योग भारत के दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भवेश अग्रवाल, वित्तय गुप्ता, अनिल आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

1 दिन में 1001 पौधों का रोपण कर लघु उद्योग भारती ने बनाया औद्योगिक क्षेत्र में नया कीर्तिमान

July 17, 2023

लघु उद्योग भारती इकाई कटनी के द्वारा 15 जुलाई को एक साथ विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 1001 पौधों का वृक्षारोपण का किया गया। जिसमें क्रमश: माधव नगर औद्योगिक क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय बालक छात्रावास में मुख्य अतिथि माधव नगर विजय विश्वकर्मा करण एवं जल निगम से मोहित उपाध्याय लघु उद्योग भारता संभागीय सचिव अनिल वासवानी जो की उपस्थिति में 152 वृक्षारोपण किया- गया। क्रमश: बरगवां- अमकुही औद्योगिक क्षेत्र में कार्यालय में मुख्य अतिथि राम किंकर अर्मन एवं लघु उद्योग भारती कटनी महिला इकाई की अध्यक्ष प्रिया सोनी सचिव वंदना गेलानी एवं समस्त महिला इकाई सदस्यों की उपस्थिति में 201 पौधों का रोपण किया गया। क्रमश: पहलाओं मंडी औद्योगिक क्षेत्र में श्री कृष्ण वेयरहाउस से साई वेयर हाउस तक मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक मंगर एवं नीरज की उपस्थिति में 205 पौधों का वृक्षारोपण किया गया क्रमश: लमतरा औद्योगिक क्षेत्र में।

कार्यालय में मुख अतिथि राजू पांडे एवं लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी की उपस्थिति में 322 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। क्रमशः आयकर कार्यालय, कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी आशु चटर्जी अनिल बार, अरविंद सिंह, मनोज, दीपक, अशोक एवं महाप्रबंधक ज्योति सिंह गौतम शिवहरे एवं अन्य की उपस्थिति में 12.1 पोधो का वृक्षारोपण किया गया। 5 स्थानों के अलावा लघु उद्योग भारती कटनी के सदस्यों के द्वारा अपने अपने औद्योगिक परिसर पर भी वृक्षारोपण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम अध्यक्षता हरि सिंह भदौरिया, सचिव नीलेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, मुरलीधर रतनानी, सुरेश रतनानी, सुरेश हिंदूजा, अरविंद मोहनानी, दीवान वासवानी, रमेश गुप्ता, राम वाधवानी, मनोज लघवानी, मुकेश पंजवानी, ईशान जैन, मोहित हिंदूजा, रामचंद मुर्जनी, गुलशन सुंदरानी, गोपीचंद रिझवानी, समीर सेठिया, निलेश रिझवानी, गुलशन अरोरा, नीरज खंडेलवाल, गुलशन रोहरा, राजकुमार असरानी, आकाश पुरस्वानी, पृथ्वीराज मुंदड़ा, अमित बड़ा, रमेश पुरस्वानी, अंबर हेंगरे, प्रवीण पांडे, साधु राम, नितेश चेलानी, पवन राजपाल, रामहित सोनी, निती ठाकुर, अमित सिंघई, बालमुकुंद बद्री प्रसाद नरेंद्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, हरीश जैन, पांडे, विनोद सोनी, साला निषाद, एवं अन्य सदस्यों को सहभागिता इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राप्त हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please