अमृतसर में लीन मैन्युफैक्चरिंग पर सेमिनार का आयोजन, उद्योग जगत ने दिखाया उत्साह

August 13, 2025

लघु उद्योग भारती (स्क्क) अमृतसर इकाई द्वारा %लीन मैन्युफैक्चरिंग% विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एलयूबी अमृतसर इकाई के अध्यक्ष श्री अमित कपूर ने की। इस सेमिनार में विशेष वक्ता के रूप में प्रसिद्ध सलाहकार एवं लीन मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञ श्री अमित ममगैन ने हिस्सा लिया। उन्होंने उपस्थित उद्योगपतियों को लीन मैन्युफैक्चरिंग की तकनीकों और इसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

कार्यक्रम का संचालन कुशलता से एलयूबी महिला इकाई की अमृतसर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोयल ने किया। इस अवसर पर एलयूबी पंजाब के उपाध्यक्ष श्री समीर खन्ना और सलाहकार डॉ. जे.पी. सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री समीर खन्ना ने बताया कि यह एलयूबी के लिए गर्व की बात है कि उनके दो सदस्य श्री कमल डालमिया और श्रीमती प्रियंका गोयल को पंजाब सरकार द्वारा कताई एवं बुनाई पर राज्य स्तरीय समिति में नामित किया गया है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please