उद्यमियों की समस्याओं के समाधान खोजेगी लघु उद्योग भारती

March 20, 2025
Banda,
UTTAR PRADESH

उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कार्य करने वाली लघु उद्योग भारती ने बुंदेलखंड क्षेत्र में अपने संगठन का विस्तार तेज कर दिया है।

अभियान को गति देते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य की अगुवाई में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद में संगठन की मजबूती के लिए इकाई के शीघ्र गठन पर जोर दिया गया।

शहर के एक होटल में आयोजित लघु उद्योग भारती की बैठक में सर्वसम्मति से शहर के व्यवसायी सुरेश गुप्ता कान्हा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का ऐलान करने की नसीहत दी गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लाड़ली जी ने बताया कि लघु उद्योग भारती लघु उद्योगों के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर काम करता है। उनका संगठन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हित में काम करता है और लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता है। कानपुर महिला विंग की अध्यक्ष सुभाषिनी खन्ना ने बताया कि संगठन उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुरजोर प्रयास करता है और समस्याओं का हल कराकर ही दम लेता है। उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन की मजबूती का आह्वान करते हुए यहां उद्यमियों को आगे आने की अपील की। कहा कि बुंदेलखंड में उद्योगों की असीम संभावनाएं हैं और देश-प्रदेश की सरकारें भी बुंदेलखंड को उद्योग हब बनाने की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में उद्योगों के विकास और उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन की मजबूती बहुत आवश्यक है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र मुर्जानी, कानपुर संभाग अध्यक्ष अमन घई, कानपुर अध्यक्ष संदीप अरोड़ा, इंडस्ट्री एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार शिवहरे, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, सुनील सिंह गौतम, ऋषिमोहन गुप्ता, श्यामकृष्ण ओमर, मनोज जैन, रोहित जैन, अंजू दमेले, संजय ओमर आदि शामिल रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please