भीलवाड़ा | राजस्थान उद्यमी सम्मेलन- 2024 में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने कई क्षेत्र में मैनेजमेंट संभाला। महिला इकाई ने राजस्थान से 160 औद्योगिक क्षेत्र से आए उद्यमियों का स्वागत व रजिस्ट्रेशन किया। स्नेहलता मेलाना, रीता गोयल, आशा अग्रवाल, उर्मिला सोनी, गुड्डी काबरा, मधु अग्रवाल, नीता गर्ग, सुनीता झंवर, ज्योति महेश्वरी का योगदान रहा। सम्मेलन के तीनों सत्र का संचालन महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने किया। संचालन में सहयोगी शिखा अग्रवाल, शशि काबरा रहीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत महिला इकाई सचिव नीता बंसल, मानकंवर काबरा, सुमित्रा हुरकट, रेखा इनानी ने किया। भिवाड़ी, जयपुर, अलवर, उदयपुर महिला इकाई की ओर से स्वयंसिद्धा मेले के लिए पोस्टर का विमोचन उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। सरोज कोगटा, मधु कोगटा, ममता चालना, मंजू न्याति, अंजना तोषनीवाल, गीता काबरा, संगीता काकानी आदि का योगदान रहा।