किसी भी निर्माण के पीछे सबसे बड़ा योगदान होता है उसके निर्माण में अपना श्रम देने वाले श्रमिकों का। श्रमिकों को सम्मान देकर उद्यमी और श्रमिकों के मध्य सामन्जस्य एवं परिवारभाव की भावना उत्पन्न होती है। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित श्रमजीवियों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात उपाध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम लि. राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) ने कही।

शनिवार को नुनिहाई स्थित होटल मधु श्री में लघु उद्योग भारती द्वारा विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमजीवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री), प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महासचिव राजीव बंसल, कार्यक्रम प्रभारी अरविंद शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक सीए अनुज अशोक ने दीप प्रज्जलन कर किया।

उत्कृष्टता पुरस्कार रहा इनके नाम

आयोजन में महिला आरक्षण बिल पारित होने से प्रेरित होकर शहर की दो महिला उद्यमी पल्लवी महाजन और गीता अग्रवाल एवं युवा उद्यमी अनुराग अग्रवाल का लघु उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर वरुण जैन, राजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, रिषी नंदा, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए नितेश गुप्ता, अभिनव रस्तोगी आदि सहित सरकार के औद्योगिक विभागों से संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।