लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने उद्योगों के निर्माण में फ्लोर एरिया बढ़ाने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा संघटन काफी समय से उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक प्लाटों में सेट बैंक कम करने तथा बिल्डिंग निर्माण मे फ्लोर एरिया बढ़ाने की मांग कर रहा था जिससे फैक्ट्री की बिल्डिंग के लिए ज्यादा जगह मिल सके। मंगलवार को कबीर चौरा स्थित कार्यालय पर संघटन की हुई बैठक में उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए पूर्व नियम और मानक के अनुरूप सेट बेक के रूप में में फैक्ट्री निर्माण निर्माण में में काफी जगह खुला छोड़ना होता था जिसमे उद्योगों को विस्तार करने में काफी परेशानी होती थी। सरकार के फैसले से फ्लोर एरिया रेशियो को जहा बढ़ाया है वहीं सेट बेक एरिया को घटाया है। वही विकास प्राधिकरण एव आवास विकास परिषद को निर्देश दिये गये हैं कि उपविधि के संबंधित संशोधन से अपने अपने बोर्ड के माध्यम से तत्काल लागू किया जाय। अब सुक्ष्म लघु मध्यम उद्योगों के लिए पांच सौ वर्ग मीटर तक के किसी भी क्षेत्र में स्थित भूखण्ड स्थापित करने पर २० प्रतिशत तक भू-आच्छादन अनुमन्य होगा। अबतक एक हजार वर्ग मीटर तक के भूखण्ड के मामले में ६० प्रतिशत तक का निर्माण कराने की अनुमती थी ४० प्रतिशत एरिया खाली छोड़ना जरूरी था। अब नये आदेश से ५०० वर्ग मीटर तक के भूखण्ड पर ८० प्रतिशत तक निर्माण तथा ५०१ वर्ग मीटर से १००० वर्ग मीटर तक ७५ प्रतिशत निर्माण की अनुमती होगी। १० हजार वर्ग मीटर से बड़े क्षेत्र में ६५ प्रतिशत निर्माण तथा १२ हजार से बड़े क्षेत्र मे ६० प्रतिशत निर्माण अब अनुमनय होगा। बैठक में ज्योति शंकर मिश्र, दिलीप गुप्त, मनीष चौबे, किशोर वर्मा, संदीप अग्रवाल, रुद्र दीप सेन गुप्त, लक्ष्मी नारायण राजीव सिंह, सहित कई उद्यमी शामिल थे।