लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा उद्यमियों को औद्योगिक इकाईयो मे अग्निसुरक्षा मापदण्डों की पालना करने, फायर अनापति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया एवं सुरक्षा के उपायों के विषय मे जानकारी देने के लिये जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भवन सभागार मे किया गया। कार्यशाला मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, महापौर दक्षिण सुश्री वनिता सेठ का मुख्य आतिथ्य रहा। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज ने उद्योगों की कैटेगरी अनुसार अग्निसुरक्षा. मापदण्डों व फायर अनापति प्रमाण पत्र के लिये आवश्यक दस्तावेजों, उनके नवीनीकरण एवं फायर सेंस से संबंधित जानकारी दी। इस मौके आग बुझाने के प्रयोगों एवं अग्निशमन यंत्रों को उपयोग में लेने के तरीकों का जीवन्त प्रदर्शन किया गया। रीको के वरिष्ट क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच व अन्य विशेषज्ञों ने औद्योगिक क्षेत्र, फायर सेफ्टी एवं नियमों के पालन करने के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई, लघु उद्योग भारती बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, सचिव थानाराम चौधरी, मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर, हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश, हैण्डीक्राफ्ट फैडरेशन के अध्यक्ष नरेश बोथरा, टैक्सटाईल एसोसिएशन से अशोक संचेती, जेपीएनटी से राकेश कुमार चौरडिया, श्रीकान्त शर्मा, मरूधरा एसोसिएशन के निलेश संचेती, उमेश लीला, केसी मालू, बाबूलाल शाह, सुधीन्द्र दुगड व प्रकाश जीरावला उपस्थित रहे। संचालन जोधपुर महानगर सचिव मृदुल सालेचा ने किया।