लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कबीर चौरा वाराणसी स्थित कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर उद्यमियों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भारत अमेरिका व्यापार को एक नयी दिशा मिलेगी, क्योंकि अमेरिका के चुनाव नतीजों का असर दुनिया के दूसरे मुल्कों पर पड़ना तय है, अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है कारोबार की दुनिया में एक कहावत है की अमेरिका को छींक भी आ जाये तो दुनिया को जुकाम हो जाता है। भारत पर अमेरिकी चुनाव नतीजों का सबसे ज्यादा असर दोनो देशों के व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा सहयोग पर पड़ने की संभावना है। भारत के लिए अमेरिका मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा मार्केट है, भारत अमेरिका को खाने पीने की चीजे, मसाले, चाय, कपड़े, लेदर, हीरे जवाहरात और दवाएं वगेरह खूब बेचता है अमेरिका के साथ भारत का व्यापार फायदे का सौदा है। ट्रंप के जीतने से भारत को फायदा ही फायदा होगा क्योंकि अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने भारत को वरीयता दी थी चीन के मेटल्स पर टैक्स बढ़ाने से भारत के मेटल एक्सपोर्टर्स को फायदा हो सकता है। चीन से आयात पर लगभग ६० प्रतिशत या उससे अधिक टैरिफ लगाने और बाकी दुनिया पर १० प्रतिशत से २० प्रतिशत परसेंट टैरिफ लगाने की अपनी मंशा जाहिर की है जिसका फायदा भारत के एक्सपोर्टर को मिलेगा.