लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में किया है। मुख्य अतिथि कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद, विशिष्ठ अतिथि रायसिंह सेंधव भाजपा जिलाध्यक्ष थे। स्वागत भाषण महिला इकाई अध्यक्ष रचना तलाटी ने दिया। राधिका मूंदड़ा ने बताया पहले 251 ग्राहक, जो 500 रूपए से ऊपर की खरीदी करेंगे उन्हें उपहार दिया जाएगा। 2000 की खरीदी पर बम्पर उपहार लकी ड्रॉ द्वारा 7 अक्टूबर को समापन पर खोला जाएगा। कविता पाटीदार ने कहा कोरोना में हमारा देश आत्म निर्भर था तो हम उस जंग से जीत पाए। विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, विश्व हिन्दू परिषद् महामंत्री संदीप चौबे, लघु उद्योग भारती उपाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रान्त सहसचिव प्रतीक गुप्ता, सामान्य इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, संजय कसेरा, अखिलेश तिवारी, विनय जैन, पंकज चंद्रावत, संकेत राय, भरत व्यास महिला इकाई से सारिका मुकाती, सारिका राय, प्रीति सिंघी आदि सदस्य उपस्थित थे।