पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 का हुआ भूमि पूजन

January 7, 2025

शहर के रामलीला मैदान में 09 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मेला संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया, इस बार पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव पूरा भारतीय संस्कृति और राइजिंग राजस्थान की थीम पर आधारित होगा। उन्होंने बताया, मेले का सेंट्रल पंडाल हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

शहर के प्रमुख उद्योगों की सजेंगी झांकियां

लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एवंमेला समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया, इस बार का सेंट्रल पंडाल विविधताओं से भरा होगा। जिसमें जोधपुर के प्रमुख उद्योगों की झांकी सजाई जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से लागू की गई विभिन्न – योजनाओं की झांकी भी मेले में प्रदर्शित की जाएगी।

जोधपुर के लोकल शिल्पकारों की लगाई जाएगी लाइव प्रदर्शनी

सेंट्रल पंडाल कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज ने भंडारी ने बताया, इस बार सेंट्रल पंडाल में – जोधपुर के ऐसे छोटे शिल्पकार जिनके उत्पाद में पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखते । हैं. उन शिल्पकारों की लाइव प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां यह शिल्पकार दर्शकों को अपने उत्पादों को बनाकर दिखाएंगे। झूले व फूड स्टॉल का होगा अलग अंदाजः मेले में लगने वाले झूले इसबार कुछ अलग होंगे, इसके लिए अलग से एक बड़ा डोम भी बनाया जाएगा। वहीं मेले में लगने वाली फूड स्टॉल को भी रेस्टोरेंट का स्वरूप दिया जाएगा, जहां आमजन आराम से बैठकर परिवार के साथ जोधपुर के विभिन्न खाद्य पदार्थों का लुत्फ ले सकेंगे।

30 फीट की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की होगी स्थापना

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव के सेंट्रल पंडाल कमेटी के कोऑर्डिनेटर गौतम जीरावला ने बताया, कि यह वर्ष सरदार पटेल वल्लभभाई पटेल का 150 जयंती वर्ष है और केंद्र सरकार ने 2 वर्ष तक जन्म शताब्दी महोत्सव बनाने का निर्णय लिया है। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की 30 फीट की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना की जाएगी।

20 फीट की शिव प्रतिमा भी होगी आकर्षण का केंद्र

सेंट्रल पंडाल कमेटी के कोऑर्डिनेटर अशोक बाहेती ने बताया, इस बार मेले में आने वाले लाखों लोगों के लिए 20 फुट की विशेष शिव प्रतिमा भी सेंट्रल पंडाल के बाहर लगाई जा रही है। यह प्रतिमा हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करेगी और मेले में आने वाले लोगों के लिए एक बेहतर सेल्फी प्वाइंट भी होगा।

हस्तशिल्प उत्सव का 35 वें साल में प्रवेश, 20 प्रांतों के हस्तशिल्प उत्पादकों की लगेगी स्टॉल

केंद्रीय मंत्री ने भूमि पूजन कार्यक्रम में की शिरकत

यह केवल मेला नहीं, बिजनेस टू बिजनेस और बिजनेस टू कंज्यूमर के बीच रिश्ता कायम करने का प्लेटफार्म

रामलीला मैदान में 9 जनवरी से आयोजित होने जा रहे हस्तशिल्प उत्सव-2025 का शनिवार को भूमि पूजन हुआ। स्थानीय सांसद व केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा, जोधपुर हस्तशिल्प उत्सव विगत 34 साल से अनवरत शहर में उद्योग, हस्तशिल्प व व्यापार की एक प्रमुख धूरी के रूप में बनकर उभरा है। स्व. मैंरोसिंह शेखावत जब मुख्यमंत्री थे, उस समय जोधपुर के उद्यमियों ने यह अनूठा प्रयास शुरु किया था। 34 साल की यात्रा पूरी करते हुए वह नेशनल फेस्टिवल के रूप में उभरा है। इस बार के आयोजन में भी देश के लगभग 20 प्रांतों के अलग- अलग हस्तशिल्प उत्पादक उपस्थित होंगे। यह केवल एक मेला ही नहीं है बल्कि बिजनेस टू बिजनेस और बिजनेस टू कंज्यूमर, उन दोनों के बीच में एक रिश्ते कायम करने का प्लेटफार्म है।

सांसद सेवा केंद्र में की जनसुनवाई

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने शनिवार सुबह 8 बजे से सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई की। करीब सात घंटे से भी अधिक समय तक लोगों की समस्याओं को सुना और यथा संभव निराकरण का प्रयास भी किया। सांसद सेवा केन्द्र में दिनभर लोगों की भीड रही। उन्होंने कहा, जब भी मैं जोधपुर आता हूं तो लोगों से इसी तरह से मिलना होता है। मेरे लिए लोगों की समस्याओं का समाधान करना प्रसन्नता का विषय है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please