लघु उद्योग भारती जिला फरीदाबाद व बल्लबगढ़ इकाई द्वारा 30वें स्थापना दिवस की पूर्व सन्ध्या पर अपनी तृतीय कार्यकारिणी बैठक का अरावली गोल्फ क्लब, फरीदाबाद में आयोजन किया जिसमें गंगाशंकर मिश्र प्रान्त सम्पर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विनोद कमार प्रान्त सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्य रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, महासचिव अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत व बल्लबगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सयुक्त रूप से किया। इस बैठक का मुख्य विषय लोकतंत्र के महापर्व में लोकमत का परिष्कार था जिसे आर. एस.एस. के दोनों वक्ताओं ने बहुत सरल व सहज तरीके से बताया। उन्होंने बताया की मतदान करना हमारा न सिर्फ कर्तव्य है है अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी मौलिक जिम्मेदारी भी है, अतः हम सभी को राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जिला फरीदाबाद व बल्लबगढ़ इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा अरुण बजाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व सह प्रभारी हरियाणा, रवि भूषण खत्री प्रभारी जिला फरीदाबाद व पलवल मनोज रुंगटा महासचिव हरियाणा प्रान्त व संजय अरोड़ा जिला संघचालक आर एस एस भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में अशोक चौधरी ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।