प्रदेश की महिला उद्यमियों को बजट में रिटायरमेंट फंड की घोषणा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को फोर्टी वुमन विंग की बजट पूर्व परिचर्चा में कहा गया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फर्नीचर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कच्चे माल पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करनी चाहिए।
महिलाओं के लिए स्किल डवलपमेंट सेंटर, ऑफ लाइन बिजनेस के संरक्षण के लिए ई-कॉमर्स नीति, आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर, जीवन बीमा को अनिवार्य करने, कला व कलाकारों को प्रोत्साहन तथा रियल एस्टेट सेक्टर के प्रोत्साहन के लिए होम लोन पर ब्याज दर कम में कमी की जरूरत है। महिला उद्यमियों को महिला वित्त मंत्री से काफी उम्मीदें हैं। परिचर्चा में वुमन विंग की अध्यक्ष डॉ. अलका गौड़, उपाध्यक्ष पूजा रस्तोगी, दिव्या बालासरिया, डॉ. रीना प्रजापत, सोनिया बढ़ाया, श्वेता अग्रवाल, अनुज्ञा मेहरवाल, कृष्ण प्रिया अग्रवाल, मंजू शर्मा और रौनक मनुश्री गोयल शामिल हुईं।