लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई की ओर से स्वयंसिद्धा राखी मेला गुरुवार से शुरू हुआ। यह मेला महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। जो चार अगस्त तक चलेगा। गुरुवार को मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकाजी ग्रुप के मालिक शिवरतन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर खेमचंद मूलचंदानी, राजू मूलचंदानी, भारतभूषण सिंगला, मेघराज बोथरा एवं नरेश गोयल, सुभाष मित्तल ने अथिति के तौर पर मौजूद थे। प्रांत उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार और अध्यक्ष हर्ष कंसल ने सभी मेहमानों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरड़िया और उर्मिला सुराणा ने सभी मेहमानों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सचिव प्रकाश नवहाल ने सभी मेहमानों को मेले की प्रत्येक दुकान का अवलोकन करवाया। उपाध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी अतिथियों का अपना कीमती समय निकाल कर मेले में पधार कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले में सभी तरह के महिलाओं द्वारा घर पर बनाए गए सामान की दुकानें हैं। लजीज व्यंजन के फूड कोर्ट, बच्चों के लिए गेम जोन भी है। इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राकेश जाजू, पूर्व अध्यक्ष नारायण बिहानी, मनोज सेठिया, विजय गोयल, अनिल अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, रूबी जैन, मेधा तोमर, तोमर, मधु जैन, मधु बांठिया, रंजना चोपड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।