क्वीन ऑफ एंटरप्राइज थीम पर कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती महिला इकाई और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के सहयोग से क्वीन ऑफ एंटरप्राइज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष दिव्या सोमानी ने कहा कि सरकारी योजनाएं और सब्सिडी विशेष रूप से महिलाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध है। महिलाओं को इन योजनाओं से जोड़ना जरूरी है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के रीजनल डायरेक्टर नवनीत अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं व्यापार, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। मनीष ने सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। कनन केसवानी, डॉ. साक्षी पाठक, पूर्णिमा, इंद्रा पंचोली, जसपाल बैजल, नमिता मिश्रा, शिप्रा सोलंकी, श्वेता आनंद, कनिका किशनानी, नीरू गर्ग को सम्मानित किया गया। संरक्षक मृदुला मित्तल और शिल्पी जैन ने धन्यवाद दिया। संचालन अनिता मोटवानी ने किया।