लघु उद्योग भारती मप्र द्वारा कोशल विकास को बढ़ावा देने की दृष्टी से लघु उद्योग भारती के मप्र कार्यालय में कोशल विकास प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है, लघु उद्योग भारती के कोशल विकास केंद्र में हस्त कलाओं को बढावा देने के उद्देश्य से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय उद्धम सेतु में आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू गई, जिसमें महिलाओं को क्रोशिया और ऊनी मफलर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया हैं, श्री मति अर्चना पारे द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है. 8 जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभलघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वावलंबन भारत अभियान के अखिल भारतीय सह संयोजक श्री. जितेन्द्र जी गुप्त ने किया.
इस अवसर पर स्वदेशी अभियान के क्षेत्रीय संयोजक श्री सुधीर जी दांत, लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविंद जी काले, महामन्त्री विनोद जी नायर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश जी गुप्ता, जिला महामन्त्री नीरज शर्मा, ईश अरोरा जी, रंजन शर्मा, शेखर दुधाडे, कनिष्क श्रीवास्तव, उमा शर्मा जी, महिला बिंग अध्यक्ष श्रीमती शुभा कामऋषि, रश्मि गुर्जर, सोनल श्रीवास्तव सहित प्रांत एवं भोपाल जिला इकाई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे