<p>जयपुर अंचल की तीसरी महिला इकाई और प्रदेश की 132वीं इकाई का गठन<br>लघु उद्योग भारती की महिला इकाई का गठन, शिवानी यादव अध्यक्ष, अलका महासचिव बनी<br>लघु उद्योग भारती की महिला इकाई का गठन शुक्रवार को यहां चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। यह जयपुर अंचल की तीसरी महिला इकाई और प्रदेश की 132वीं इकाई गठित हुई है। जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने अलवर महिला इकाई के दायित्वों की घोषणा की।<br>इसमें इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव, महासचिव अलका सिंह, कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता, उपाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, सचिव विशु महावर, संयुक्त सचिव कविता कच्छावा, कार्यकारिणी सदस्य शिवानी शर्मा, शुचि डाटा, रूबी सुराना, शालनी भाटिया, शिप्रा वर्मा, वंदना भाटिया व रुचि सोदी को नियुक्त किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण शालिनी भाटिया ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जयपुर अंचल महामंत्री सुनीता शर्मा ने पेश की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विशेष पाथेय प्रकाश चंद्र का रहा। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, अंजूसिंह के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक केके गुप्ता, विभाग कार्यवाह कैलाश कल्ला, विभाग प्रचारक नरेन्द्र, प्रवीण लाम्बा, संदीप गुप्ता, मंजू मीणा, नीतू वैरागी, मत्स्य औद्योगिक संघ के अध्यक्ष गोविंद गर्ग, राखी पुरोहित, अलवर इकाई अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, सचिव शशांक झालानी, मधुरम अदि मौजूद रहे। मंच संचालन रूपाली गुप्ता ने किया।</p>