राजस्थान राइजिंग इंवेस्टर मीट के लिए लघु उद्योग भारती की मीटिंग प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना के नेतृत्व में हुई। भीलवाड़ा में 8 नवंबर को होने वाली इंवेस्टर मीट में प्रतिनिधियों के भाग लेने की सहमति प्राप्त हुई। राजस्थान सरकार के साथ होने वाले एमओयू में जमीन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मीटिंग में 14 एमओयू साइन किए। जिन्हें लघु उद्योग भारती के माध्यम से सरकार को भिजवाया जा रहा है। 11 दिसंबर को जयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भीलवाड़ा से 250 से अधिक प्रतिनिधि जाने के लिए चर्चा हुई। मीटिंग में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा, मुख्य इकाई के अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, सचिव कमलेश मुणोत, ग्रोथ सेंटर इकाई के अध्यक्ष राम प्रकाश काबरा, हरगोविंद सोनी, सुरेश कोगटा, हरिप्रसाद अग्रवाल, केके जिंदल, जगदीश अग्रवाल, अजय जैन, राम रतन जागेटिया, सत्यनारायण झंवर व राजीव शर्मा उपस्थित थे।