लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के सान्निध्य में भवन सभागार में आयोजित की गई। जिसमें प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किए गए कार्यों, लोकमत परिष्कार, कौशल विकास केन्द्र औद्योगिक समस्याओं व सुझावों पर विस्तार से जानकारी दी। अखिल भारतीय अध्यक्ष ओझा ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर अपना मार्गदर्शन दिया और अखिल भारतीय कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक व प्रतिनिधि सभा के विषय में जानकारी दी। आगामी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 2025 के लिए संगठन विस्तार के लिए सदस्यता, इकाई के विस्तार के लिए तय लक्ष्य के अनुरूप कार्य में जुटने का आह्वान किया। जोधपुर महानगर सचिव मृदुल सालेचा व बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने इकाई का वृत्त रखा और औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक का संचालन जोधपुर प्रांत कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा ने किया। प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बिन्दू जैन, पंकज भंडारी, राजेन्द्र सालेचा, हरीश चांडक, किशोर हरवानी, हरीसिंह गहलोत, मनीष माहेश्वरी व अशोककुमार गहलोत आदि उपस्थित थे।