8 मई 2026 को लघु उद्योग भारती के कार्यालय “उद्यम सेतु” में मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. आभा ऋषि एवं स्टार्टअप सेंटर से श्री अर्नब दुबे का आगमन हुआ। इस दौरान स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना के संबंध में प्रारंभिक एवं सकारात्मक चर्चा की गई।
बैठक में उद्यमियों, स्टार्टअप्स और नवाचार आधारित उद्योगों को बेहतर मार्गदर्शन, संसाधन एवं नेटवर्क उपलब्ध कराने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मध्य भारत प्रांत के महासचिव श्री विनोद नायर, भोपाल इकाई के उपाध्यक्ष श्री ईश अरोड़ा, सचिव श्री नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अवस्थी, एक्सपोर्ट विशेषज्ञ श्री कनिष्क श्रीवास्तव तथा महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शुभा कामऋषि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।