लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने भीलवाड़ा में आगामी 15,16 और 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2023 में भीलवाड़ा आर्मी का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल में नरेश पारीक राष्ट्रीय सचिव, अंजू बजाज राष्ट्रीय सचिव, ओम प्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, दीवान चंद गुप्ता दिल्ली अध्यक्ष शामिल थे। समन्वयक संजीव चिरानिया ने बताया की अभी तक कॉटन, स्पन, टेक्सचराइज यार्न, सभी तरह का फैब्रिक, वीविंग, रेडीमेड, मशीनरी, स्पेयर पास के अहमदाबाद, सुरत एवम मुंबई सहित अनेक केंद्र से स्टाल बुक हुए है। फेयर की तैयारी से संबंधित आज एक मीटिंग हुई। फेयर के विषय सभी एक्जीबीटर, विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि पर स्मारिका प्रकाशित की जानी है, जिसका कार्य पल्लवी लड़ा के निर्देशन में चल रहा है। सुमित जागेटिया फेयर में होने वाले इवेंट की तैयारिया देख रहे हैं। फेयर की मशीनरी स्टाल बुकिंग रामरतन जागेटिया कर रहे है। पुनित सोनी इंफा का मैनेजमेंट देख रहे है। अजय अग्रवाल प्रचार प्रसार देख रहे है। हरगोविंद सोनी एवम सत्यप्रकाश गम्गड़ के निर्देशन में कैफेटेरिया का कार्य चल रहा है। मीटिंग में भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष महेश हुस्कट, गिरीश अग्रवाल, प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, हरी अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महिला इकाई सचिव नीता बंसल, विमला जैन, चंदा मूंदड़ा उपस्थित रहे।