लघु उद्योग भारती जयपुर ने 30वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

April 30, 2024

मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में महिला इकाई जयपुर द्वारा लघु उद्योग भारती का 30वां स्थापना दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में महिला इकाई की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतमाता तथा उद्यमियों के देवता श्रीविश्वकर्माजी के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या गुर्जर महापौर जयपुर ग्रेटर तथा श्रीमती नेहा गुप्ता जी डायरेक्टर मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल रही। इसके साथ ही सुचिता डायरेक्टर वैफिक्स एंड इमेजेस तथा डॉक्टर इंदिरा सरीन जी यूरो स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं पेल्विक फ्लोर रिकंस्ट्रक्शन सर्जन भी उपस्थित रहीं। डॉ सरीन ने स्वी जन्य रोगों के बारे में महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा की उनके प्रश्नों को सुना तथा उनका समाधान भी बताया। सामाजिक सरोकार के अंतर्गत मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल की तरफ से महिलाओं का फी हेल्थ चेकअप भी किया गया। अस्पताल की तरफ से वहां उपस्थित सभी महिलाओं को कंसलटेंट पैकेज दिया गया। महिला इकाई के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के कुछ वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।जैसे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा तथा राष्ट्रीय हैंडीक्राफ्ट इकाई की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योतिकांत का लघु उद्योग भारती परिवार की तरफ से जयपुर महापौर द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र खुराना का भी स्वागत किया गया। लघु उद्योग भारती के ये सभी सदस्य अपने- अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके लघु उद्योग भारती का परचम न केवल देश में बल्कि विदेश में भी लहरा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह तथा प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा ने महिलाओं को उदबोधित किया। उन्होंने लघु उद्योग भारती की स्थापना का उद्देश्य, महत्व तथा लक्ष्य के विषय में महिलाओं को अवगत कराया। अपनी सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया। महिला इकाई जयपुर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्थापना दिवस समारोह में पधारने के लिए धन्यवाद दिया। भोजनोंपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please