लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की सभी इकाइयों की सामूहिक कार्यकारिणी बैठक सोमवार को मार्बल फैक्ट्री परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल ने की। बैठक में सचिव अनिल मूंदड़ा ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद राजस्थान सरकार द्वारा औद्योगिक समस्याओं के निराकरण व सुझावों के लिए गठित कमेटी में किशनगढ़ के मुकेश अग्रवाल को सदस्य नामित किए जाने पर इकाई द्वारा उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के लिए प्रभारी भी नामित किए गए। जीएसटी व कर संबंधी कमेटी के लिए नरेश बजाज, बैंकिंग के लिए दीपक शर्मा, ईएसआईसी, श्रम एवं कारखाने संबंधी कार्यों के लिए गौरव अग्रवाल, विद्युत मामलों के लिए यतीश सैनी, जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित व गौरव अग्रवाल, रीको संबंधित मामलों के लिए सत्यनारायण बंसल व मुकुल गर्ग, प्रदूषण विभाग के लिए पवन अग्रवाल, जिला उद्योग केंद्र के लिए राजेश कुमार गोयल, राजेश बाफना व आलोक अग्रवाल, निर्यात संवर्धन के लिए आलोक अग्रवाल तथा ईएसआई अस्पताल की प्रगति कार्यों के लिए महेंद्र पाटनी को प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा, कार्यालय एवं कौशल विकास केंद्र के लिए भूमि चयन के लिए अध्यक्ष उमेश गोयल, सत्यनारायण बंसल, महेंद्र पाटनी, जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित व गौरव अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।