लघु उद्योग भारती ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए की गौरवमयी पहल

January 4, 2024

जालंधर / विशाल कोहली

लघु उद्योग भारती ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए की गौरवमयी पहल करते हुए अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में आगामी पौष शुक्ल द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार (22 जनवरी, 2024) के शुभदिन, प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा में सक्रिय भागीदारी के लिए सदस्यों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए जालन्धर के प्रतिष्ठित उद्यमियों की बैठक की।

मुख्यवक्ता चंद्र कांत ( प्रदेश सह संयोजक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, आखिल भारतीय गौ कथा प्रशिक्षण प्रमुख) ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्र गौरव की बजाए विश्व गौरव का महोत्सव बन गया है। सनातन धर्म के मूल संस्कार तथा विचारधारा वसुधैव कुटुम्बकम् और सामाजिक समरसता के अनुरूप इस महोत्सव को आयोजित करने के लिए हरेक की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। श्रीराम के जीवनवृत से संबंधित विभिन्न प्रचलित भ्रांतियों के प्रति सजग करते हुए चंद्र कांत जी ने कैकई, भरत, लक्ष्मण, उर्मिला, सीता माता, विभीषण इत्यादि से संबंधित जानकारी भी सांझा की। उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर चन्द्रकान्त ने सभी उद्यमियों को देश की आर्थिक वज्रभुजा बताते हुए प्राण-प्रतिष्ठा के दिन (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के मध्य) अपने प्रतिष्ठान, वर्कशाप में भजन-कीर्तन, टेलीविजन एल ई डी स्क्रीन लगाकर अयोध्या के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह प्रदर्शित करने व प्रसाद वितरण करने, र श्रीराम जय राम जय जय राम ₹ रूपी विजय मंत्र, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्त्रोत आदि के सामूहिक पाठ करने का आह्वान किया। सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थान के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए गऊ माता के गोबर से तैयार दीपक प्रज्वलित करने के साथ साथ इस पावन दिवस को दीपोउत्सव के रूप में मनाने आग्रह किया।

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने पुरषोत्तम श्रीराम हमारे आराध्य क्यो, वर्तमान में उनका जीवन किस प्रकार से हमारा मार्गदर्शक बन सकता है, के बारे में ओजस्वी व ज्ञानमयी जानकारी सांझा की।

लघु उद्योग भारती जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर ने बताया कि आगामी 22 जनवरी 2024 (सोमवार) को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के प्रति विश्व भर के करोड़ो श्रीराम भक्तो की उत्सुकता व भक्ति भाव को ध्यान में रखते हुए पवित्र अक्षत यथाशक्ति घर घर पहुंचाने के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। इन अवसर पर प्रान्त संयोजक गौ सेवा संजीव शर्मा, जालन्धर महानगर के संयोजक प्रमोद गुप्ता, योगेश धीर, सुशील सैनी, लघु उद्योग भारती जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव अनिरुद्ध धीर, मनोहर धवन, सुमित दुग्गल, आकाश राठौर, ललित भल्ला, गुरबख्श सिंह जुनेजा, अनुज कपूर, सुमित दुग्गल, गगन चौधरी व अन्य गणमान्य ने सक्रिय सहयोग दिया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please