लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की बीकानेर इकाई कार्यकारिणी बैठक जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार, प्रान्त संयुक्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई, श्रीमती बिन्दू जैन व बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री हर्ष कंसल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, सदस्यता विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न औद्योगिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने भारत की अर्थव्यवस्था मे लघु उद्योगों की महत्ती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने लघु उद्योग भारती द्वारा किये जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे मे विस्तार से बताया।

प्रान्त उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार ने बताया कि बीकानेर इकाई द्वारा तेरापंथ भवन मे 3 से 5 नवम्बर को होने वाले "महिला उद्यमिता प्रोत्साहन मेले स्वयंसिद्धा'' के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के लिये 150 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा।

बैठक मे बीकानेर इकाई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुभाष मित्तल, उमाशंकर माथुर और कन्हैयालाल सेठिया को संरक्षक बनाया और राजेश गोयल, शिवनारायण बिश्नोई, आशीष अग्रवाल, बाबूलाल सोनी और पारस बोथरा को उपाध्यक्ष, प्रकाश नवहाल को सचिव, सुरेश राठी ओर करून बंसल को सहसचिव, मोहित करनानी को कोषाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।