शहर में लघु उद्योग भारती महिला शाखा का गठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, प्रदेश संघटन मंत्री ताराचंद गोयल की मौजूदगी में हुआ। इसकी प्रथम बैठक उपाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल के आवास पर हुई। इसमें 26 महिला उद्यमी मौजूद रहीं। महिला उद्यमी दीपशिखा अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि झालावाड़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयास के साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कपड़े के थैले बनवाने चाहिए। जो प्रत्येक घर व दुकानदारों को वितरित किया जाए। इसके लिए दीपसिखा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, मेघना जैन, प्रियंका कसलीवाल व श्वेता पाटनी की टीम बनाई। अध्यक्ष शकुंतला जैन ने स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव रखा। जिसे मई में लगाना तय किया। सचिव जया गुप्ता ने प्रस्ताव रखा की जो महिलाएं ( राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड) से कंप्यूटर सीख रही हैं, उन्हें लघु उद्योग भारती की महिलाएं अपने प्रतिष्ठान में नौकरी दें। इसके लिए सचिव जया गुप्ता को अनुबंधित किया। बैठक को सदस्य पुखराज जैन व संजय अग्रवाल ने संबोधित किया। बैठक में उपाध्यक्ष रुची तोदी, सह सचिव श्वेता कासलीवाल, पारुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मेघना जैन, सदस्य दीपशिखा अग्रवाल, रेणु गर्ग, स्वाति जैन, प्रिया विजय, अनीता शर्मा, मीनू गुप्ता, मधु बाफना, निधिजैन, शिवा जैन, प्रीति तोदी, सुनीता रावत, श्वेता पाटनी, श्वेता कसलीवाल स आदि उपस्थित रही।