जन शिक्षण संस्थान कार्यक्रम के – तहत रोजगारोन्मुख कोर्स शुरु करने की संभावनाओं को देखते 7 हुए एसएस नायक (आईएसडीएस) क्षेत्रीय निदेशक रीजनल डायरेक्टरेट ऑफ स्किल डिपार्टमेंट एन्टरप्रेन्योरशिप जयपुर राजस्थान, एस आर सिंह (आईएसडीएस) डिप्टी डायरेक्टर रिजनल डायरेक्टरेट ऑफ स्किल डिपार्टमेंट एन्टरप्रेन्योरशिप जयपुर राजस्थान ने न्यू पॉवर हाउस के पीछे स्थित लघु उद्योग भारती परिसर मे विजिट कर परिसर में पौधरोपण किया।
इस मौके लघु उद्योग भारती एवं फैब्रिकेटर बुनियादी लकड़ी के संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई एवं लघु उद्योग भारती के रिजनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेन्द्रसिह भाटी ने बताया, योजना के तहत लघु उद्योग भारती की ओर से सिलाई, लाख की चूड़ी, कम्प्यूटर व कम्प्यूटर के प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ही मेहंदी व ब्यूटी पार्लर, गुड़ उत्पादक, स्वचालित चावल ट्रांसप्लांटर ऑपरेटर, सहायक पोशाक निमार्ता, लेयरमैन, ऑटोमोटिव असेंबली, असिस्टेंट ऑटोमोटिव मशीनिंग सहायक, ऑटोमोटिव वॉशर, ड्राइविंग सहायक, हेल्पर. टूध्थ्री व्हीलर मैकेनिक सौंदर्य- देखभाल सहायक सहायक वेल्डर का काम सहित अन्य कोर्सेज का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे।