लघु उद्योग अर्थात स्माल स्केल इंडस्ट्रीज सम्पूर्ण औद्योगिक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह किसी भी देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्पूर्ण है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पर रोजगार क्षमता न्यूनतम पूँजी लागत पर है।
लघु उद्योग भारत के रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ाने में मदद करता है। यह शहरी और ग्रामीण विकास को बढ़ाकर देश के विकास में सुधार करता है। लघु उद्योग और कुटीर उद्योग भारत के आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भारत में बेरोजगारी को कम करने और स्वरोजगार को बढ़ाने में मदद करती है। लघु उद्योग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें वस्तुओं का उत्पादन अर्थव्यवस्था का एक हिस्सा है। लघु उद्योग रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये उद्योग आमतौर पर स्थानीय प्रतिभाओं को रोजगार देते हैं जिससे स्थानीय क्षेत्रों में रोजगार पैदा करना संभव हो जाता है। इसके अलावा, विविध प्रकार के व्यवसाय के कारण, वे अलग-अलग कोशल और कौशल वाले लोगों को रोजगार देते हैं। इसके अलावा, ये लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाते हैं।
सीमा धूमल
स्टेट इंचार्ज, लघु उद्योग भारतीं, पंजाब महिला प्रकोष्ठ