विकासोन्मुख एवं प्रगतिशील अवधारणा वाला है बजटः लघु उद्योग भारती

February 10, 2025

लघु उद्योग भारती ने बजट को एक विकासोन्मुख एवं प्रगतिशील अवधारणा वाला बताया है। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेन्ट, कन्जंप्शन को बढाएगा। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने इस बजट को प्रत्येक भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और प्रधानमंत्री के नए और उजार्वान भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प के लिए है। उन्होने दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिये छ साल के लक्ष्य की घोषणा की भूरी भूरी प्रशंसा की।

प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा नेकेन्द्रीय बजट को देश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित बजट बताते हुए 5.7 करोड़ एमएसएमई पर ध्यान केन्द्रित करने, सूक्ष्म उद्यमियो के लिये ऋण गांरटी बढ़ाने और स्टार्टअप के लिये फंड ऑफ फंड, 10 हजार करोड रुपए की अतिरिक्त व्यवस्था करने को स्वागत योग्य बताया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please