वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने आज लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर द्वारा आयोजित 'स्वयंसिद्धा-दीवाली प्रदर्शनी 2025' का अवलोकन किया।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदर्शनी में लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 'स्वयंसिद्धा' जैसी पहल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को न केव आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा की योजनाओं व नवाचारों के माध्यम से निरन्तर कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार करने हेतु महिलाओं द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में खरीददारी कर स्थानीय कारीगरों व उनकी कला को प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम की संयोजक कविता कछावा और रुचि सोढ़ी ने बताया कि प्रदर्शनी में गृह सज्जा, फैशन, आभूषण, हस्तशिल्प, त्योहारी सजावट और पारंपरिक परिधानों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाई गई है जिसमें आमजन को यहाँ उत्पाद गुणवत्ता के साथ-साथ न केवल सुंदर बल्कि किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने है। कहा कि लघु उद्योग भारती महिला इकाई का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को बाजार से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि तीसरे संस्करण के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में अलवर, जयपुर, भिवाड़ी, दिल्ली और गुरुग्राम से आए उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में आए नागरिकों ने कहा कि यह आयोजन दिवाली की खरीदारी के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभा और स्वदेशी कला को बढ़ावा देने का एक शानदार मंच
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता व श्री महासिंह चौधरी, श्री अशोक मित्तल, पूर्व महापौर श्री घनश्याम गुर्जर, लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष शिवानी यादव, पं. जलेसिंह, श्री सतीश यादव, रूपाली गुप्ता, रुचि सोढ़ी, सूची डाटा, श्री सुनेश चौहान, शिवानी शर्मा, रूबी सुराना, वंदना भाटिया, शिप्रा वर्मा, पारुल अग्रवाल, अलका सिंह, आस्था शर्मा, कविता सैनी, श्री राजेश गुप्ता, श्री संदीप गुप्ता, श्री देवेंद्र अग्रवाल, श्री शशांक झालानी, श्री पंकज तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।