लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी बैठक भवन सभागार में निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर प्रांत प्रभारी महावीर चौपड़ा, जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर एवं महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई के सान्निध्य में आयोजित हुई।
जिसमें घनश्याम ओझा ने संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विचार रखते हुए उद्योगों से संबंधित संवादात्मक सूचनाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। महावीर चौपड़ा ने संगठन के कार्यक्रमों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
सुरेशकुमार विश्नोई ने जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय कार्यसमिति, कार्यकारिणी व अधिवेशन में लिए गए निर्णयों तथा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
बैठक में पाली में केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में हुए कौशल विकास केंद्र भूमि शिलान्यास कार्यक्रम तथा भुज-दिल्ली वाया जालोर नई रेल सेवा शुरू होने की जानकारी भी दी गई। विभिन्न इकाइयों ने रीको, ईएसआईसी, विद्युत, सोलर, खान, रॉयल्टी और एग्रो फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र की समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की।
एआई विशेषज्ञ जीतेश द्विवेदी ने स्टार्टअप, नवाचार, नई तकनीक और उद्यमिता विकास विषय पर जानकारी दी। बैठक में पंकज बाहेती, मीनू दुगड, राजेन्द्र सालेचा, थानाराम चौधरी, मोना हरवानी, चेतन परिहार, रामचन्द्र चौधरी, ओमकार राजपुरोहित, प्रेम जाखड़, अशोक कुमार गहलोत, अंकुर अग्रवाल, बृजमोहन पुरोहित, राजेन्द्र राठी, मंजू सारस्वत, धनंजय टिलावत, सुधींद्र दूगड, पंकज लोढ़ा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।


