केनरा बैंक एवं लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के बीच MSME विकास और फॉरेक्स सेवाओं पर महत्वपूर्ण बैठक

June 8, 2026
Hardwar,
UTTARAKHAND

दिनांक 05 जून 2026 को लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड कार्यालय में प्रदेश महामंत्री श्री रोहित भाटिया जी एवं केनरा बैंक के फॉरेक्स विभाग, नई दिल्ली के Assistant General Manager (Head of Forex Regional Marketing) श्री वट्टी वेंकट रमण जी तथा उनकी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं उत्तराखंड के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से निर्यात-आयात गतिविधियों को बढ़ावा देने, बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुदृढ़ करने, वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने तथा उद्यमियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में केनरा बैंक की हरिद्वार शाखा के माध्यम से लघु उद्योग भारती के सदस्य उद्यमियों को फॉरेक्स सेवाएं, बैंकिंग सहायता, वित्तीय परामर्श एवं निर्यात-आयात संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के विषय में सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों संस्थाओं ने उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने तथा उद्यमियों को बेहतर वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने हेतु समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उद्योग जगत के विकास, निर्यात संवर्धन तथा MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए भविष्य में भी निरंतर सहयोग एवं संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

यह संवाद उद्योगों और बैंकिंग क्षेत्र के मध्य सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा, जिससे उत्तराखंड के उद्यमियों को नए अवसरों एवं बेहतर वित्तीय सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

– रोहित भाटिया
प्रदेश महामंत्री
लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please