लघु उद्योग भारती और एसजीएसटी विभाग द्वारा बुधवार को नुनिहाई के होटल मधुश्री में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों, व्यापारियों और कर विशेषज्ञों ने सहभागिता की। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने उद्योगों की ओर से विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए कहा कि वर्षों पुरानी टोल रिपोटों की मांग के स्थान पर उन्हें ईवे बिल पोर्टल से स्वतः लिंक करने, जीएसटी कंप्लायंस रेटिंग स्कोर प्रणाली को शीघ्र लागू करने आदि मांगे रखी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन पंकज गांधी कहा कि स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का यथासंभव त्वरित एवं सकारात्मक समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, सीए निखिल गुप्ता, जिला महासचिव राजीव बंसल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, सीए नितेश गुप्ता, सीए आलोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, दिनेश गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, अनुज सिंघल आदि उपस्थित रहे।


