लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम को संबोधित करते लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग।
आगराः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास, निवेश संवर्धन, रोजगार सृजन तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। शासन की अभिलाषा उद्योगों और व्यापार को प्रोत्साहन देने और सभी विभागों को उद्योग अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की है। विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारियों की व्यवस्था को प्रभावी बनाकर उद्यमियों की समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।
लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग ने लघु उद्योग भारती और राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) द्वारा नुनिहाई स्थित होटल मधुश्री में बुधवार शाम आयोजित उद्यमी संवाद में यह बात कही। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि वर्षों पुरानी टोल रिपोर्ट मांगने के बजाय उन्हें ई-वे बिल पोर्टल से लिंक किया जाए, जिससे अनुपालन प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बने। जीएसटी कंप्लाइंस रेटिंग स्कोर प्रणाली लागू हो, जिससे ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन मिले। छोटी तकनीकी त्रुटियों या अल्प धनराशि के मामलों में लगाए जाने वाले भारी
लघु उद्योग भारती और राज्य वस्तु एवं सेवा कर ने आयोजित किया उद्यमी संवाद
ईमानदार करदाताओं के प्रोत्साहन को लागू हो जीएसटी कंप्लाइंस रेटिंग स्कोर प्रणाली
जुर्मानों को समाप्त करने और बकाया कर पर लागू 18 प्रतिशत ब्याज दर को उद्योग हित में युक्तिसंगत बनाने की मांग की। अपर आयुक्त मायुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी ने आश्वासन दिया कि स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का यथासंभव त्वरित एवं सकारात्मक समाधान किया जाएगा। विभाग उद्यमियों और व्यापारियों के साथ समन्वय एवं सहयोग की भावना के साथ काम करेगा। किसी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। सीए निखिल गुप्ता ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों पर प्रेजेंटेशन दिया। महासचिव राजीव बंसल ने आभार जताया। प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, सीए नितेश गुप्ता, सीए आलोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अरविंद शुक्ला, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


