लघु उद्योग भारती वैशाली नगर महिला इकाई की मासिक बैठक में उद्यमिता एवं कौशल विकास को मिला प्रोत्साहन

June 12, 2026
Jaipur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती वैशाली नगर महिला इकाई की मासिक बैठक में उद्यमिता एवं कौशल विकास को मिला प्रोत्साहन

जयपुर। सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा में लघु उद्योग भारती, वैशाली नगर महिला इकाई की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को स्वरोजगार, व्यवसाय विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी प्रदान करना रहा।

बैठक के अंतर्गत आयोजित ज्ञानवर्धक सत्र में MSME, जिला उद्योग केंद्र (DIC), विकास आयुक्त हस्तशिल्प (DCH), एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH), खादी एवं ग्रामोद्योग तथा यूनियन बैंक के अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं एवं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, कौशल विकास, निर्यात संभावनाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर आगामी 1 एवं 2 अगस्त को आयोजित होने वाली “स्वयंसिद्धा एग्जिबिशन” के पोस्टर का भव्य विमोचन भी किया गया। यह प्रदर्शनी महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला सदस्यों एवं उद्यमियों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। वैशाली नगर महिला इकाई की सचिव मोनिका गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह बैठक महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुई।

– मोनिका गुप्ता
सचिव, वैशाली नगर महिला इकाई, जयपुर

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please