दिनांक 19 अगस्त 2026 को लघु उद्योग भारती उज्जैन महिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं औद्योगिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। आगामी 22 अगस्त को नागदा में आयोजित मालवांचल बैठक में सहभागिता हेतु सदस्यों की संख्या सुनिश्चित की गई। साथ ही, आने वाले माह में एग्जीबिशन आयोजित करने को लेकर सदस्यों द्वारा विभिन्न सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए गए।
बैठक में 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले उद्यम समागम 2026 में अधिक से अधिक सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा व्यापक स्तर पर संपर्क कर अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने इकाई की कोषाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गांधी के कार्यस्थल का दौरा किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे नवीन कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।
बैठक में मालवांचल महिला प्रभारी श्रीमती तृप्ति वैद्य, इकाई अध्यक्ष श्रीमती चित्रा मेहता, सचिव श्रीमती नीलम कालरा, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गांधी, सदस्य श्रीमती नीलम बैरागी तथा नवीन सदस्यता की इच्छुक श्रीमती सोनू कुलकर्णी उपस्थित रहीं।