आज जयपुर में इण्डियन आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित 23वें ARCASIA ( Architects Regional Council Asia ) के अधिवेशन में हमारे मित्र श्री तुषार जी सोगानी को ARCASIA का अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर लघु उद्योग भारती की ओर से उनका अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत किया गया। बहुत ही लंबे समय लगभग 35 वर्ष के बाद भारत से अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ ।। इस अवसर पर श्री नरेश जी पारीक, संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव, लघु उद्योग भारती, श्रीमती अंजू सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव, लघु उद्योग भारती, श्री नटवर लाल जी अजमेरा, उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती तथा श्री अनिल जी चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री राम मेगा स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री नीरज सहगल जी व श्री पुनीत सोनी जी ने श्री तुषार सोगानी जी को साफा पहनाकर व गुलदस्ते भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 10 से 12 सितम्बर 2026 तक JECC, सीतापुरा, जयपुर में आयोजित यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन वास्तुकला एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े देश-विदेश के विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। लघु उद्योग भारती इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन का Industrial Partner है। यह सहभागिता वास्तुकला, निर्माण, MSME एवं उद्योग जगत के बीच सहयोग और नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री तुषार सोगानी जी का ARCASIA अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना भारत के वास्तुकला क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। लघु उद्योग भारती ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी